Copper Price: तेजी के बाद अचानक क्यों लढ़का तांबा? एक महीने के हाई पर थी कीमत

Edited By Updated: 17 Apr, 2026 02:58 PM

why did copper suddenly slump after a rally prices were at a one month high

गुरुवार को तांबे की कीमतों ने एक महीने के हाई लेवल को छुआ था। कल की बड़ी तेजी के बाद आज तांबे की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर तांबे की कीमत 0.33% की गिरावट के बाद 1264 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। कॉमेक्स पर कॉपर रेट 0.50% की...

बिजनेस डेस्कः गुरुवार को तांबे की कीमतों ने एक महीने के हाई लेवल को छुआ था। कल की बड़ी तेजी के बाद आज तांबे की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर तांबे की कीमत 0.33% की गिरावट के बाद 1264 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। कॉमेक्स पर कॉपर रेट 0.50% की गिरावट के बाद 6.0475 डॉलर प्रति पाउंड पर आ गए। तांबे में आई गिरावट के क्या हैं कारण। 

क्यों आई गिरावट?

तांबे की कीमतों में गिरावट निवेशकों के द्वारा की गई मुनाफा वसूली के कारण आई है। कॉपर की कीमतों के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों और ट्रेडर्स ने मुनाफा कमाना शुरू कर दिया। इसके बाद कॉपर की कीमतों में आई रैली गिरावट में बदल गई।

इस गिरावट के पीछे चीन से आई एक खबर भी है। जिसमें चीन के वेयरहाउस में तांबे का स्टॉक बढ़ने और डिमांड में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं, जिसके बाद निवेशक सतर्क हो गए हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से हजारों टन कॉपर की शिपमेंट अटकी पड़ी है। जिसके कारण भी तांबे के कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!