हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 362 अंक चढ़कर 76,515 पर

Edited By Updated: 04 Sep, 2026 03:34 PM

stock market stages a strong comeback after a four day slide

एशियाई बाजारों में तेजी के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल आया। दोनों प्रमुख सूचकांकों में लगातार चार कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद तेजी लौटी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 362.57 अंक बढ़कर 76,515.43 अंक पर पहुंच गया। वहीं,...

मुंबईः एशियाई बाजारों में तेजी के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल आया। दोनों प्रमुख सूचकांकों में लगातार चार कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद तेजी लौटी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 362.57 अंक बढ़कर 76,515.43 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 24.25 अंक की बढ़त के साथ 23,897.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, इंडिगो, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में प्रमुख रूप से बढ़त रही। वहीं, एक्सिस बैंक, इटर्नल, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट रही। घरेलू शेयर बाजार में तेजी एशियाई बाजारों में व्यापक बढ़त के अनुरूप रही। 

हांगकांग का हैंगसेंग दो प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 1.3 प्रतिशत, जापान का निक्की 225 सूचकांक 1.11 प्रतिशत और चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक 0.35 प्रतिशत बढ़त में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजारों में भी बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद हुए थे, जिससे एशियाई बाजारों में सकारात्मक माहौल बना। 

हालांकि, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.48 प्रतिशत बढ़कर 95.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस बीच, एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 2,345.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 4,977.46 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 417.49 अंक टूटकर 76,152.86 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 41 अंक की गिरावट के साथ 23,873.45 अंक पर आ गया था। इसके साथ ही दोनों सूचकांकों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई थी।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!