रेल हादसे रोकने के लिए World bank ने दिया यह सुझाव

Edited By Updated: 02 Sep, 2017 01:59 PM

world bank has given this suggestion to stop rail accidents

विश्व बैंक ने भारतीय रेलवे से कहा है कि अधिक रोशनी वाली लाइटें और गाढ़े पीले रंग के ट्रेनों के डिब्बे....

नई दिल्ली: विश्व बैंक ने भारतीय रेलवे से कहा है कि अधिक रोशनी वाली लाइटें और गाढ़े पीले रंग के ट्रेनों के डिब्बे होने से दुर्घटना से बचा जा सकता है। विश्व बैंक ने रेलवे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक रिपोर्ट में कहा है कि कर्मचारियों को ऐसे रंग के कपडे़ पहनने चाहिए जो दूर से दिखें। इसके अलावा हर ट्रेन में आग पर काबू पाने वाला उपकरण लगाया जाना चाहिए। 'स्ट्रेंथेनिंग सेफ्टी ऑन इंडियन रेलवे ' नामक रिपोर्ट इस सप्ताह की शुरुआत में रेलवे को सौंपी गई।
PunjabKesari
इसमें सुझाव दिया गया है कि एक त्वरित लक्ष्य के तहत रेलवे को सुरक्षा उपकरण के रूप में ट्रेन के सामने 'अधिक रोशनी देने वाली लाईट' लगाना चाहिए जिससे उसकी दृश्यता बढ़ सके। ट्रेनों को पीले रंग में रंगा जाना चाहिए ताकि यह, विशेषकर शाम के समय जब दृश्यता का स्तर कम हो जाता है दूर से ही नजर आ जाए।' रिपोर्ट में कहा गया है, 'सभी ट्रेनों में आग रोकथाम का उपाय और आग पर काबू पाने वाला उपकरण लगाये जाने चाहिए। कर्मचारियों को अधिक दृश्यता वाले कपड़ा उपलब्ध कराया जाना चाहिए जो हर मौसम के लिए उपयुक्त हो। यह सुनिश्चित करना होगा कि कर्मचारियों का जूता और उनके हेलमेट उनके कामकाज के लिहाज से उपयुक्त हो।' अप्रैल में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सुरक्षा के मुद्दे पर एक अध्ययन के लिए विश्व बैंक से संपर्क किया था।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!