Edited By Pardeep,Updated: 21 Aug, 2026 12:48 AM

दक्षिणी पेरू के एंडीज पर्वत क्षेत्र में गुरुवार को 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप का झटका महसूस किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इस भूकंप के कारण फिलहाल जान-माल के किसी भी तरह के नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं मिली है।
लीमा: दक्षिणी पेरू के एंडीज पर्वत क्षेत्र में गुरुवार को 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप का झटका महसूस किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इस भूकंप के कारण फिलहाल जान-माल के किसी भी तरह के नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं मिली है।
दोपहर 1 बजे आया भूकंप, 66.7 किमी थी गहराई
यूएसजीएस (USGS) ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे (18:00 GMT) आया था। इसका केंद्र अयाकुचो (Ayacucho) क्षेत्र के परिनाकोचास (Parinacochas) प्रांत में स्थित उपहुआचो (Upahuacho) शहर से लगभग 38 किलोमीटर (24 मील) उत्तर-पश्चिम में जमीन से 66.7 किलोमीटर की गहराई पर था।
कई क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके
इस भूकंप के झटके दक्षिणी पेरू के कई क्षेत्रों में महसूस किए गए, जिनमें इका (Ica) और अरेकिपा (Arequipa) भी शामिल हैं।
अक्सर आते हैं भूकंप, 'रिंग ऑफ फायर' का हिस्सा है पेरू
पेरू प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" (Ring of Fire) का हिस्सा है, जो निरंतर भूकंपीय गतिविधियों वाला क्षेत्र है और इसी वजह से यहाँ अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इससे पहले वर्ष 2007 में इका (Ica) क्षेत्र के एक प्रांत में आए 7.9 तीव्रता के भीषण भूकंप में लगभग 600 लोगों की मौत हो गई थी।