मोहाली बॉर्डर पर प्रदर्शन करने वाले 10 और प्रदर्शनकारियों की फोटो की जारी

Edited By Updated: 14 Feb, 2023 07:07 PM

10 thousand rupees reward for informers

चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंसक प्रदर्शन के दौरान जवानों को पीटने और हथियार लूटने के मामले में 10 और प्रदर्शनकारियों की फोटो जारी की है। फोटो में ज्यादातर निहंग हथियारों और डंडों से लैंस दिखाई दे रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस...

चंडीगढ़, (सुशील राज): चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंसक प्रदर्शन के दौरान जवानों को पीटने और हथियार लूटने के मामले में 10 और प्रदर्शनकारियों की फोटो जारी की है। फोटो में ज्यादातर निहंग हथियारों और डंडों से लैंस दिखाई दे रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की पहचान बताने वाले के लिए 10 हजार रुपए ईनाम भी रखा है। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस 20 प्रदर्शनकारियों की फोटो जारी कर चुकी है, जिनमें से हरदीप सिंह, हरमनदीप उर्फ तूफान, सतवंत सिह सिंधु और अमृतसर निवासी उदयबीर सिंह को नामजद किया गया है। इन आरोपियों की जानकारी ईमेल firno.63@gmail.com या व्हाट्सऐप नंबर 9875984001 पर दी जा सकती है। सूचना देने वालों को नाम गुप्त रखा जाएगा।

 

 

 

अभी तक नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी
चंडीगढ़ पुलिस जवानों पर हमला करने वाले एक भी प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस आए दिन वीडियो के जरिए प्रदर्शनकारियों की फोटो जारी करने में लगी है। कई हमलावरों के नाम और पते पुलिस को पता हैं, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। ज्यादातर प्रदर्शनकारी और हमलावर मोहाली बाॅर्डर पर धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारी हरमनदीप उर्फ तूफान ने साफ कहा है कि चंडीगढ़ पुलिस की हिम्मत है तो उसे पकड़कर दिखाएं।

 

 

 

इन पर हो चुकी है एफआईआर
सैक्टर 36 थाना पुलिस ने कौमी एकता इंसाफ मोर्चा पंजाब के जगतार सिंह हवारा का धर्म पिता गुरचरण सिंह, बलविंदर सिंह, अमर सिंह चहल, दिलशेर सिंह जंडियाला, जसविंदर सिंह राजपुरा, रुपिंदरजीत सिंह व अन्य पर दंगा करने, हथियारों समेत दंगे करने, गैरकानूनी रुप से जुटने, सरकारी कर्मी की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, सरकारी आदेशों की उल्लंघन करने, सरकारी कर्मी को ड्यूटी के दौरान जानबूझकर चोटिल करने, चोट पहुंचाने, हत्या के प्रयास, डकैती, रॉबरी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आपराधिक साजिश रचने और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था।

 

 

मोहाली बॉर्डर पर प्रदर्शन करने वाले युवक ने छीना मोबाइल फोन, गिरफ्तार
चंडीगढ़ मोहाली बॉर्डर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आए लुधियाना के युवक को नाबालिग साथी के साथ पुलिस ने स्नैचिंग मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लुधियाना निवासी हरजीत सिंह और 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस ने रामदरबार निवासी प्रिंस से छीना मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। सैक्टर-49 थाना पुलिस ने नाबालिग को अदालत में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया जबकि हरजीत सिह को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी।

 

 

डी.एस.पी. साऊथ डा. विकास श्योकंद ने बताया कि 13 फरवरी की रात रामदरबार निवासी प्रिंस मोहाली स्थित सैलून से घर जा रहा था। सैक्टर 50/51 रोड पर दोनों आरोपी उसके नजदीक आए। एक युवक ने उसे पकड़ा और दूसरे ने मोबाइल फोन छीनकर धक्का दे दिया। थाना पुलिस ने स्नैचिंग का मामला दर्ज किया था। डी.एस.पी. साऊथ ने स्नैंचरों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाई थी। पुलिस टीम ने ह्यूमन इंटेलिजैंस की मदद से बुडै़ल जेल के पास नाका लगाकर नाबालिग समेत दोनों स्नैचर को दबोच लिया। आरोपियों से पुलिस ने प्रिंस से छीना हुआ फोन बरामद किया। हरजीत सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह लुधियाना से मटौर बैरियर पर लगे कोमी इंसाफ मोर्चा में भाग ले रहा है। एक सप्ताह से मोर्चा में ही रह रहा है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!