Edited By Rohini Oberoi,Updated: 07 Aug, 2026 02:52 PM

प्रसिद्ध ज्योतिषी एवं शिव सूत्र प्रवक्ता शिवाश्री ऋतु 7 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ में अपने लोकप्रिय आध्यात्मिक आयोजन 'कथा मेरे महादेव की' (द रिदम ऑफ शिवा) के माध्यम से श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगी। यह कार्यक्रम सेक्टर-21C स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर...
चंडीगढ़। प्रसिद्ध ज्योतिषी एवं शिव सूत्र प्रवक्ता शिवाश्री ऋतु 7 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ में अपने लोकप्रिय आध्यात्मिक आयोजन 'कथा मेरे महादेव की' (द रिदम ऑफ शिवा) के माध्यम से श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगी। यह कार्यक्रम सेक्टर-21C स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान शिव की आराधना, आध्यात्मिक चिंतन और शिव तत्व के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान शिवाश्री ऋतु अपने शिव सूत्र प्रवचनों के माध्यम से भगवान शिव के संदेश, आत्मज्ञान और आध्यात्मिक जीवन पर विचार साझा करेंगी।
कार्यक्रम के आयोजन में चंडीगढ़ की विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां सहयोग कर रही हैं। प्रमुख आयोजकों में भाजपा चंडीगढ़ की जिला उपाध्यक्ष सुमिता कोहली, मंडल उपाध्यक्ष अमिता मित्तल तथा राम भंडारी समिति की अंजू अग्रवाल शामिल हैं। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, सकारात्मक सोच और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का एक प्रयास है।
इससे पहले 'द रिदम ऑफ शिवा' का आयोजन मुंबई में किया गया था, जहां प्रतिकूल मौसम और मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं के अलावा उद्योग, सामाजिक और मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोगों ने भी भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम को व्यापक सराहना मिली और श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक अनुभव बताया।
मुंबई में मिले उत्साहजनक प्रतिसाद के बाद अब चंडीगढ़ में भी आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारी की गई है। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव की भक्ति, सामूहिक आराधना और आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को एक दिव्य अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।
शिवाश्री ऋतु का मानना है कि भगवान शिव का संदेश मानवता, आत्मज्ञान और आंतरिक शांति का मार्ग प्रशस्त करता है। इसी उद्देश्य के साथ 'कथा मेरे महादेव की' (द रिदम ऑफ शिवा) का आयोजन देश के विभिन्न शहरों में किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और शिव तत्व से जुड़ सकें।