चंडीगढ़ में 864 समेत 2215 पॉजीटिव,ट्राईसिटी में 4 की मौत

Edited By Updated: 18 Jan, 2022 01:01 PM

both the doses were given to the dead of chandigarh

ट्राईसिटी में सोमवार को 4 कोरोना मरीजों की मौत हुई जबकि 2215 पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए हैं। चंडीगढ़ में 864 नए केस कन्फर्म हुए हैं, जिनमें 464 पुरुष, 399 महिलाएं और एक ट्रांसजैंडर है। सोमवार को पॉजिटिविटी रेट 21.42 प्रतिशत रहा जबकि एक हफ्ते का 23.25...

चंडीगढ़, (पाल): ट्राईसिटी में सोमवार को 4 कोरोना मरीजों की मौत हुई जबकि 2215 पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए हैं। चंडीगढ़ में 864 नए केस कन्फर्म हुए हैं, जिनमें 464 पुरुष, 399 महिलाएं और एक ट्रांसजैंडर है। सोमवार को पॉजिटिविटी रेट 21.42 प्रतिशत रहा जबकि एक हफ्ते का 23.25 प्रतिशत रहा। एक हफ्ते से औसतन 1301 केस आ रहे हैं। सबसे ज्यादा केस मनीमाजरा से 97 कन्फर्म हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 4034 सैम्पल लिए। कुल मरीजों की संख्या अब 78492 हो गई है। 961 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अब एक्टिव केस शहर में 9104 हो गए हैं।

 


चंडीगढ़ की दोनों मृतक महिलाएं 60 वर्ष से ऊपर
चंडीगढ़ के मृतकों में 65 वर्षीय महिला थी, जो सैक्टर-49 की रहने वाली थी। फोर्टिस हॉस्पिटल में महिला की मौत हुई है। उसे किडनी की बीमारी और साथ ही हाइपरटैंशन भी था। इसके अलावा वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई थी।
वहीं, मलोया की रहने वाली 63 वर्षीय महिला की मौत पी.जी.आई. में हुई। उसे कैंसर था और कीमोथैरेपी चल रही थी। महिला को भी वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई थी। शहर में कोविड मरीजों के मरने की संख्या अब 1089 तक पहुंच गई है।

 

पंचकूला में 649 कोरोना पॉजीटिव
पंचकूला में 649 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब तक एक्टिव मरीजों की संख्या 2891 पहुंच गई है। पंचकूला में अब तक कोरोना से 384 लोगों की मौत हो चुकी है। 2870 मरीजों को होम इसोलेशन में रखा गया है जबकि 21 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक 2669 लोग विदेश से लौटे हैं जिसकी पुष्टि पंचकूला स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है।

 


मोहाली में 702 कोरोना पॉजीटिव
एस.ए.एस. नगर में 702 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है जबकि 2 की मौत हुई है। वहीं, 670 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। मोहाली में सबसे ज्यादा 283 केस आए हैं। वहीं, ढकोली में 194, खरड़ में 124, डेराबस्सी में 41, घड़ुआं में 35, लालड़ू व बूथगढ़ में 7-7, बनूड़ में 6 और कुराली में 5 केस आए हैं। इसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 7834 तक पहुंच गई है।

 

 

ऑक्सीजन कन्संट्रेटर के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी
कोविड मरीजों की रोकथाम के लिए हैल्थ डिपार्टमैंट ने कोविड कंट्रोल रूम शुरू करने के बाद अब ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर देने की सुविधा की भी शुरूआत कर दी है। हैल्थ डिपार्टमैंट का कहना है कि ज्यादतर मरीज अभी होम आइसोलेशन में हैं जिन पर फोकस है, ताकि किसी को हॉस्पिटल में एडमिट करने की जरूरत न पड़े। अगर किसी मरीज को होम आइसोलेशन में ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर की जरूरत पड़ती है तो वह इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी यू.टी. चंडीगढ़ की हैल्प लाइन नंबर 6280726662 पर संपर्क कर सकता है। मरीज को 5 हज़ार रुपए इसके लिए सबमिट करने होंगे, जोकि रिफंडेबल हैं। वहीं अगर किसी को कोविड से जुड़ी कोई जानकारी लेनी है तो वह हैल्पलाइन नंबर 1075 पर ले सकता है।

 

20 सैंपल्स में से 10 में मिला ओमिक्रॉन वैरियंट, सभी हो चुके हैं डिस्चार्ज
शहर में सोमवार को 10 मरीजों में कोविड के नए वैरियंट ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग रूटीन सैम्पलिंग में से 15 प्रतिशत जीनोम सीक्वैंसिंग के लिए एम.टैक भेज रहा है, जिनमें वायरस मिला है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 20 सैम्पल भेजे गए थे, जिनमेें से 10 में डेल्टा जबकि 10 में नया वैरियंट ओमिक्रॉन मिला है। 10 में से 9 सैम्पल चंडीगढ़ के लोगों के थे जिनकी कोई इंटरनैशनल ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। सिर्फ एक मरीज ऑस्ट्रेलिया से लौटा था। ऑस्ट्रेलिया हाई रिस्क कंट्री की कैटेगिरी में शामिल है। हालांकि सभी मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 21 दिसम्बर से 2 जनवरी के बीच कोविड पॉजिटिव हुए लोगों के सैम्पल जीनोम के लिए भेजे गए थे।


दोनों वैरियंट डेल्टा व ओमिक्रॉन एक्टिव : डा. सुमन
डायरैक्टर हैल्थ सर्विसेस डॉ. सुमन सिंह ने कहा कि हम रूटीन में से जीनोम सीक्वैंसिंग के लिए सैम्पल्स भेज रहे हैं। उसकी रिपोर्ट आने में वक्त लगता है। वहीं, जिन लोगों में ओमिक्रॉन पाया गया है वह सभी ठीक हैं और डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं कम्युनिटी स्प्रेड हो चुका है। कोविड के दोनों वैरियंट डेल्टा और ओमिक्रॉन एक्टिव हैं, लोगों को ज्यादा सावधानी से रहने की जरूरत है। हम काफी पहले से सभी को बोल रहे हैं कि कोविड नियमों का पालन करें। जल्द से जल्द वैक्सीन लेकर वायरस की गंभीरता को कम करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!