‘सैल्फी लेने को कैफे मालिक से मांगी पिस्टल, दोस्त पर कर दिया फायर, मौत’

Edited By Updated: 08 Sep, 2021 01:06 AM

case filed against cafe owner

दोस्त और कैफे मालिक पर केस दर्ज

पिंजौर, (रावत) : पिंजौर, कालका व परवाणू बाईपास हाईवे के किनारे कैफे रायल गजीबो में सोमवार देर रात एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। रात को यहां भास्कर और अंश चौधरी(21) खाना खाने पहुंचे थे। इस दौरान सैल्फी के लिए भास्कर ने कैफे मालिक राजदीप सिंह उर्फ राजू से सैल्फी के लिए पिस्टल मांगी। पिस्टल लोडिड थी और सैल्फी के दौरान पिस्टल चलने से अंश की मौत हो गई। पुलिस ने भास्कर और राजदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल और गोली का एक खाली खोल भी बरामद किया है।

 


अंश के पिता कनधीर सिंह निवासी बरेली ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अंश चौधरी राजीव गांधी टैक्नोलॉजी पार्क चंडीगढ़ में 3 माह से काम कर रहा था व सैक्टर-38 चंडीगढ़ में किराए पर रहता था। सोमवार शाम 5 बजे उसने मां को फोन कर बताया कि दोस्त भास्कर निवासी रत्तपुर कॉलोनी पिंजौर के साथ वह खाना खाने जा रहा है व 10-11 बजे तक आ जाएगा। पापा को मत बताना, वे नाराज होंगे। पिता ने बताया कि रात करीब अढ़ाई बजे अंश की मां के मोबाइल पर पिंजौर थाने से ए.एस.आई. रवि का फोन आया और बताया कि अंश का शव कैफे रायल गजीबो में मिला है।


मर्चैंट नेवी में हो चुकी थी सिलैक्शन
मृतक के पिता ने बताया कि 3 माह पूर्व अंश की मर्चैंट नेवी में सिलैक्शन हो चुकी थी। कोरोना की दूसरी डोज लगने के बाद उसे जाना था। 84 दिन का समय था। इस दौरान अंश ने कहा कि वह चंडीगढ़ जाकर आई.टी. पार्क में जॉब करना चाहता है, ताकि उसकी इंग्लिश भी और ज्यादा ठीक हो सके। वहीं कैफे रायल गजीबो में सी.सी.टी.वी. कैमरे तो लगे हुए थे परंतु चल नहीं रहे थे। 


हाईवे पर बिना अनुमति परोसी जा रही शराब
रायल गजीबो समेत आसपास और भी ऐसी कई जगह हंै जहां पर शाम ढलते ही बिना किसी अनुमति के शराब परोसी जाती है। यहां अक्सर रात के समय शराब के नशे में धुत लड़के व लड़कियों को हुल्लड़बाजी करते हुए देखा गया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!