जे.पी. नड्डा से मिले विज, प्रदेश के राजनैतिक हालातों पर हुई चर्चा

Edited By Updated: 23 Feb, 2021 07:21 PM

discussion on state s political situation

एयरपोर्ट में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की

चंडीगढ़, (पांडेय): गृह मंत्री अनिल विज ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। भाजपा अध्यक्ष के साथ जहां प्रदेश के राजनैतिक हालातों पर चर्चा की तो वहीं रक्षा मंत्री से अम्बाला में प्रस्तावित एयरपोर्ट में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की। दोनों नेताओं ने विज के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कोविड की चपेट में आने के महीनों बाद गृह मंत्री दिल्ली दरबार पहुंचे थे।

 


विज सबसे पहले भाजपा मुख्यालय पहुंचे जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। उनके साथ करीब एक घंटे तक प्रदेश के राजनैतिक और विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो विज ने किसान आंदोलन और सरकार के विभिन्न मामलों की जानकारी नड्डा को दी। 


‘अम्बाला एयरपोर्ट का काम शुरू करने के लिए रक्षा मंत्री ने दिया भरोसा’ 
विज ने कहा कि उड़ान योजना के तहत अम्बाला में सिविल एविएशन का एयरपोर्ट मंजूर हुआ था। भूमि उपलब्ध करवाने और कनैक्टिविटी के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने आग्रह किया कि आर्मी और एयरफोर्स के कुछ अधिकारियों के साथ मीटिंग हो और समस्या का समाधान हो ताकि अम्बाला के लोगों को सहूलियत मिल सके। इसके अलावा एयरफोर्स स्टेशन के साथ नागरिक उड्डयन एयरपोर्ट के लिए जमीन देने की मांग रखी। विज की मांगों को रक्षा मंत्री ने तुरंत प्रभाव से पूरी करने का आश्वासन दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!