आय से 211.54 प्रतिशत अधिक कमाई, सेवामुक्त नायब तहसीलदार गिरफ्तार

Edited By ashwani,Updated: 17 Jun, 2025 07:42 PM

earnings 211 54 percent more than income retired naib tehsildar arrested

विजीलैंस की जांच के बाद एक्शन, अदालत में किया जाएगा पेश

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने सेवामुक्त नायब तहसीलदार वरिंद्रपाल सिंह धूत निवासी गांव धूत कलां होशियारपुर को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी जालंधर रेंज द्वारा की गई विजीलैंस जांच के बाद की गई है, जिसमें धूत द्वारा स्वयं और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने के आरोपों की जांच की गई थी। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान 1 जनवरी, 2009 से 31 दिसम्बर, 2018 की अवधि को कवर किया गया। जांच से पता चला कि इस अवधि के दौरान धूत की सभी स्रोतों और माध्यमों से कुल आय 3 करोड़ 58 लाख 97 हजार 111.59 रुपए थी, जबकि उनका कुल खर्च और संपत्ति 11 करोड़ 18 लाख 34 हजार 544.22 रुपए थी, जो कि उसकी कानूनी आय से 7.59 करोड़ यानी 211.54 प्रतिशत अधिक थी। 
प्रवक्ता ने बताया कि इस महत्वपूर्ण असमानता से यह स्पष्ट होता है कि धूत ने एक सार्वजनिक सेवक के रूप में सेवा करते हुए बेहिसाबी चल-अचल संपत्ति अर्जित की और अपनी वैध आय से कहीं अधिक राशि खर्च की, जो भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों का सीधा उल्लंघन है। इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलैंस ब्यूरो थाना जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जांच जारी है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!