सड़क हादसे के आरोपी रिटायर्ड DSP पर दर्ज हुई FIR

Edited By Priyanka rana,Updated: 15 Sep, 2019 10:47 AM

fir filed on dsp

चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड डी.एस.पी. विजयपाल सिंह की गाड़ी की टक्कर से रिक्शा सवार महिला की मौत हो गई।

चंडीगढ़(सुशील) : चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड डी.एस.पी. विजयपाल सिंह की गाड़ी की टक्कर से रिक्शा सवार महिला की मौत हो गई। मृतका के पति लखन ने डी.एस.पी. पर एफ.आई.आर. दर्ज करवाने के लिए मनीमाजरा थाने में शिकायत दी लेकिन अपने ही विभाग के डी.एस.पी. पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

लखन ने जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने हादसे के सारे सबूत देखने के बाद मनीमाजरा थाना पुलिस ने डी.एस.पी. पर एफ.आई.आर. करने के आदेश जारी किए। जिला अदालत के आदेश मिलते ही मनीमाजरा थाना पुलिस ने सैक्टर-19 निवासी रिटायर्ड डी.एस.पी. विजय पाल सिंह पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। 

तेज रफ्तार में थी गाड़ी :
मनीमाजरा स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी लखन सिंह ने बताया कि 23 अक्तूबर, 2018 वह पत्नी बदामी देवी के साथ रिक्शा से पंचकूला सैक्टर-7 जा रहा था। इतने में पीछे से तेज रफ्तार गाड़ी नंबर सी.एच. 01 बी.पी. 3393 आई और उसने रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लखन सिंह और उसकी पत्नी बदामी देवी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जी.एम.सी.एच. 32 में दाखिल करवाया था। 

विजय पाल ही चला रहे थे कार :
हादसे के समय गाड़ी चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड डी.एस.पी. विजय पाल सिंह चला रहे थे। 3 नवम्बर, 2018 को मनीमाजरा थाना पुलिस ने उसकी स्टेटमैंट दर्ज की। उसने डी.एस.पी. पर केस दर्ज करने के लिए 12 नवम्बर, 2018 को एस.एस.पी. की शिकायत दी। 

वहींं, इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। मनीमाजरा थाना पुलिस ने रिटायर्ड डी.एस.पी. पर एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की। पुलिस ने जब सुनवाई नहीं की तो अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!