बर्खास्त डी.एस.पी. और उसकी मां के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज

Edited By Updated: 27 Jun, 2025 11:55 PM

case registered against the dismissed dsp and his mother

विजीलैंस ब्यूरो की मोहाली फ्लाइंग स्क्वायड ने लॉरैंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में बर्खास्त डी.एस.पी. गुरशेर सिंह संधू और उनकी मां के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।

मोहाली : विजीलैंस ब्यूरो की मोहाली फ्लाइंग स्क्वायड ने लॉरैंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में बर्खास्त डी.एस.पी. गुरशेर सिंह संधू और उनकी मां के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।विजीलैंस ने बीते 3 साल के दौरान उनके और परिवार के बैंक खातों, उनकी आय और खर्च को मुख्य रखते हुए किए गए रिकार्ड की जांच के आधार पर केस दर्ज किया है। 
रिकार्ड में पाया गया कि पिछले 3 सालों में उन्हें नौकरी के दौरान 26 लाख रुपए की सैलरी मिली थी जबकि खर्चा करोड़ों में किया गया था। विजीलैंस ने अपने रिकार्ड की जांच को आधार बना कर ही यह केस दर्ज किया है। 
विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से केस दर्ज करने के बाद अब गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। हालांकि डी.एस.पी. गुरशेर सिंह संधू के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेशों पर लाॅरैंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में पहले भी मामला दर्ज है लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!