Edited By Priyanka rana,Updated: 05 Sep, 2019 11:10 AM

एक शख्स ने बैंक कर्मी बनकर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस से डिटेल हासिल कर उनके बैंक अकाऊंट से दो लाख 31 हजार रुपए की ठगी कर ली।
चंडीगढ़(सुशील) : एक शख्स ने बैंक कर्मी बनकर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस से डिटेल हासिल कर उनके बैंक अकाऊंट से दो लाख 31 हजार रुपए की ठगी कर ली। बैंक अकाउंट से नकदी निकलने पर सैक्टर-9 निवासी रिटायर्ड जज मनमोहन सिंह ने शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-3 थाना पुलिस ने जांच के बार अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने का मामला दर्ज किया है।
खुद को बताया बैंक कर्मी :
रिटायर्ड जज मनमोहन सिंह ने शिकायत में बताया कि 3 जुलाई को उनके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। बैंक अधिकारी ने उन्हें कहा कि आधार कार्ड की डिटेल अपडेट न होने पर उनका डेबिट कार्ड ब्लॉक हो गया है और इसे अनलॉक करने के लिए कुछ डिटेल्स चाहिए। फोन करने वाले ने उनसे बैंक अकाऊंट की डिटेल हासिल की।
उन्होंने भी डेबिट कार्ड चलाने के लिए अपनी सारी डिटेल दे दी। इसके बाद उन्होंने अपने कार्ड से सैलरी चैक की तो डिकलाइन हो गया। जब जांच की तो पता चला कि फोन करने वाले ने उनके खाते से 2 लाख 31 हजार रुपए निकलवा लिए। शिकायत में यह भी कहा गया कि एक नंबर से हाईकोर्ट के कई रिटायर्ड जजों को इसी तरह के फोन आ रहे हैं।