पांच साल से फरार भगौड़ा काबू, कोर्ट ने भेजा जेल

Edited By Updated: 23 Feb, 2021 10:03 PM

fugitive escaped for five years

आरोपी की पहचान मोहाली के गांव मदनपुरा फेज-2 निवासी रविंदर उर्फ रवि के तौर पर हुई

‘पांच साल से फरार भगौड़ा काबू, कोर्ट ने भेजा जेल’
चंडीगढ़, (सुशील राज) : पांच साल से भगौड़ा चल रहे आरोपी को पी.ओ. सैल ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहाली के गांव मदनपुरा फेज-2 निवासी रविंदर उर्फ रवि के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। पी.ओ. सैल इंचार्ज जसमिंदर सिंह के सुपरविजन में हैड कांस्टेबल दिनेश कुमार, सीनियर कांस्टेबल जैकी कुमार, कांस्टेबल सोमवीर यादव की स्पैशल टीम ने आरोपी को दबोचा है।

 

आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबोचा है। आरोपी मूलरूप से हरियाणा के अंबाला स्थित गांव पिंजोला का है। आरोपी रविंदर के खिलाफ 28 मई 2010 को सैक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जमानत मिलने के बाद आरोपी दोबारा कोर्ट में पेश नहीं हुआ। पुलिस की कार्रवाई पर कोर्ट ने आरोपी को 13 दिसम्बर 2016 को भगौड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद से आरोपी की पी.ओ. सैल को तलाश थी।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!