पैसे न देने पर प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण,अढ़ाई लाख के गहने और 40 हजार नकदी लेकर छोड़ा

Edited By Updated: 28 Feb, 2022 12:22 AM

police arrested the accused on the complaint of his wife

पैसे न देने पर सैक्टर-23 से प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर लिया। अपहरणकत्र्ताओं ने प्रॉपर्टी डीलर को छोडऩे के लिए उसकी पत्नी से पैसे मांगे। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने पति को छुड़वाने के लिए सोने के गहने और 40 हजार नकदी अपहरणकत्र्ताओं को दी तो उसके बाद...

चंडीगढ़,(सुशील राज): पैसे न देने पर सैक्टर-23 से प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर लिया। अपहरणकत्र्ताओं ने प्रॉपर्टी डीलर को छोडऩे के लिए उसकी पत्नी से पैसे मांगे। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने पति को छुड़वाने के लिए सोने के गहने और 40 हजार नकदी अपहरणकत्र्ताओं को दी तो उसके बाद प्रॉपर्टी डीलर नवनीत सिंह  को छोड़ दिया। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी बलजीत कौर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने बलजीत कौर की शिकायत पर पति का अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपी रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सैक्टर-46 निवासी बलजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति नवनीत ने रविन्द्र कुमार के पैसे देने थे। 21 फरवरी को रविन्द्र कुमार और उसके साथियों ने पति को बहाने से बुलाया और गाड़ी में बैठाकर पैसे मांगने लगे। उसके पति ने पैसे का इंतजाम कर देने की बात कही, लेकिन रविन्द्र ने उनका अपहरण कर लिया। 

 


सैक्टर-23 पैसे लेकर आने के लिए कहा
आरोप है कि रविन्द्र ने पति को छोडऩे के लिए फोन कर पैसे मांगे और सैक्टर-23 में बुलाया। अढ़ाई लाख के गहने और चालीस हजार नकदी लेकर सैक्टर-23 पहुंच गई। उसने गहने और पैसे रविन्द्र को देकर पति को छुड़वा लिया। इसके बाद शिकायत पब्लिक विंडो में दी, जो थाना पुलिस के पास पहुंची। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने जांच के बाद अपहरण करने वाले रविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य के बारे में पूछताछ कर रही है।

 


दस लाख मांगे थे
बलजीत ने शिकायत में बताया कि पति नवनीत को छोडऩे के लिए दस लाख की डिमांड की थी। यह नकदी रविन्द्र और उसके साथियों ने मांगी थी। पति की जान बचाने के लिए अपने सारे गहने और घर में रखी नकदी अपहरण करने वालों को दे दी थी।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!