Edited By Pardeep,Updated: 05 Apr, 2026 09:58 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद कड़ा और विवादित बयान दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान को सीधे धमकी देते हुए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और स्ट्रैट ऑफ होर्मुज खोलने को कहा है।
इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद कड़ा और विवादित बयान दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान को सीधे धमकी देते हुए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और स्ट्रैट ऑफ होर्मुज खोलने को कहा है।
“होर्मुज खोलो, वरना नर्क में पहुंचा देंगे”
ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ मनाया जाएगा। हमला ऐसा होगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया होगा!!! तुम पागल बास्टर्ड लोग होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दो! वरना तुम नर्क में रहोगे!” उन्होंने आगे कहा, “बस देखते रहो! अल्लाह से अपने लिए दुआ करो।”
हमले की तारीख और टारगेट भी बताए
ट्रंप ने अपने बयान में साफ तौर पर कहा कि मंगलवार को ईरान के पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाया जाएगा। इस तरह उन्होंने संभावित हमले का दिन और टारगेट दोनों का जिक्र किया।
ईरान का पलटवार, अमेरिकी एयरक्राफ्ट गिराने का दावा
यह धमकी ऐसे समय आई है, जब ईरान ने दावा किया है कि उसने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अमेरिका के 2 C-130 एयरक्राफ्ट और 2 ब्लैक सी-हॉक हेलीकॉप्टर को Isfahan के पास मार गिराया। मध्य-पूर्व में तेजी से बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का यह बयान हालात को और भड़का सकता है और आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।