Oil Crisis : पाकिस्तान-श्रीलंका के बाद अब इस देश में गहराया तेल संकट! हफ्ते में दो दिन छुट्टी, दफ्तरों का टाइम भी बदला

Edited By Updated: 05 Apr, 2026 10:22 PM

after pakistan and sri lanka now the oil crisis has deepened in this country

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट का असर अब भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी साफ दिखाई दे रहा है।

इंटरनेशनल डेस्कः मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट का असर अब भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी साफ दिखाई दे रहा है। तेल की कमी से जूझ रहे नेपाल ने रविवार (5 अप्रैल, 2026) को दो बड़े फैसले लिए हैं। नेपाल के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन) की सरकार ने सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव का ऐलान किया है। नए नियम के तहत अब पूरे देश में सरकारी दफ्तर सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम 5 बजे तक काम होगा।

हफ्ते में दो दिन छुट्टी का ऐलान
सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अब शनिवार और रविवार दोनों दिन छुट्टी घोषित कर दी है।

सरकार ने आधिकारिक तौर पर दी जानकारी
नेपाल सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने बताया कि यह फैसला देश में पेट्रोलियम आपूर्ति में आ रही दिक्कतों और असहज परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद की बैठक में यह तय किया गया है कि शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर अन्य सभी सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। यह नई व्यवस्था सोमवार (6 अप्रैल, 2026) से पूरे देश में लागू हो जाएगी।

 पहले क्या था दफ्तरों का समय?
आमतौर पर नेपाल में सरकारी दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलते थे।अब सुबह का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है, ताकि हफ्ते में एक की बजाय दो दिन छुट्टी होने के बावजूद कामकाज और कार्यक्षमता प्रभावित न हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!