राजस्थानी भोजन के शौकीन लोग यहाँ पहुँच उठाएं लुत्फ

Edited By Updated: 03 Feb, 2018 12:59 PM

rajasthani food

रंगीलो राजस्थान फूड फैस्टीवल वैल्कमहोटल बैला विस्टा में शुरू हो गया है।

पंचकूला(आशीष) : रंगीलो राजस्थान फूड फैस्टीवल वैल्कमहोटल बैला विस्टा में शुरू हो गया है। अब राजस्थानी भोजन के शौकीन लोग अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। फैस्टीवल 2 से 11 फरवरी तक चलेगा। 

 

शेफ हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि उनके व्यंजनों में जो खाद्य सामग्री प्रयोग की गई है, वो विशेष रूप से राजस्थान में पायी जाती है। शेफ हनुमान ने कुछ लाजवाब व्यंजनों का लाइव प्रदर्शन भी किया। शाकाहारी स्टार्टर में मूंग दाल कबाब, सांगरी के कबाब और पनीर के सूले आदि शामिल हैं, तो गैर-शाकाहारी स्टार्टर मैन्यू में राय की मच्छी, चरखा मर्ग और मास के सूले आदि प्रमुख हैं। इसके गैर-शाकाहारी मैन्यू में मच्छी रामगढ़ी से, मुर्ग की मोकल से लेकर लाल मास और सफेद मास तक मौजूद है। 

 

शाकाहारी मेन कोर्स में पनीर मेथी दाना, चक्की का साग, केर सांगरी अचारी, त्रिपोलिया सब्ज़ी आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा, राजस्थानी डेजर्ट में चूरमा, मिस्री मावा, राजभोग, मलाई घेव और मालपुआ का आनंद लिया जा सकता है। रोटियां भी सामान्य नहीं हैं। इनमें बेजद की रोटी और मेथी की रोटी शामिल हैं। फिर राजस्थान की प्रसिद्ध बाटी दाल, मूंग मोगार जयपुरी और गट्टा पुलाव जैसे प्रसिद्ध व्यंजन भी मैन्यू में मौजूद हैं। 

 

महाप्रबंधक विवेक खन्ना ने कहा राजस्थानी फूड फैस्टीवल के बाद हम एक एक्सोटिक सिजलर एक्स्ट्रावेगेंज़ा, एक जिलाटो फैस्टीवल और एक वाइन फैस्टीवल भी लेकर आएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!