कोहली को हटाना पड़ सकता है हैल्मेट पर लगा भारतीय तिरंगा

Edited By Updated: 29 Mar, 2016 02:38 PM

t20 world cup india virat kohli mahendra singh dhoni p ulhas amitabh bachchan helmet

टी20 वर्ल्ड कप में अपने दम पर भारत को सेमीफाइनल में पंहुचाने वाले दूनिया के महान बल्लेबाज विराट कोहली को अपने हेलमेट पर लगे तिरंगे...

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में अपने दम पर भारत को सैमीफाइनल में पहुंचाने वाले दुनिया के महान बल्लेबाज विराट कोहली को अपने हैल्मेट पर लगे तिरंगे को हटाना पड़ सकता है। फिल्मकार और समाजसेवी पी उल्हास ने मोहाली पुलिस थाने में रविवार को इस संबंधी शिकायत दर्ज कराई है। 

 

इसी महीने अमिताभ बच्चन के खिलाफ भी राषट्रगान के कुछ शब्दों के गलत उच्चारण के लिए शिकायत दर्ज करा चुके उल्हास ने कहा कि भारतीय तिरंगे का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं हो रहा था और जैसी इज्ज्त तिरंगे को मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही। हैल्मेट पर तिरंगा नहीं होना चाहिए, क्योंकि खिलाड़ी मैदान पर थूकते हैं और फिर वहीं हैल्मेट भी रखते हैं तो यह एक तरह से तिरंगे का है।

 

गृह मंत्रालय में शिकायत करने के बाद उल्हास ने कहा कि मंत्रालय ने भी इसे ग़लत माना और कहा कि आप नज़दीकी पुलिस थाना में जाकर शिकायत दर्ज करा दीजिए। बता दें टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने हैल्मेट पर तिंरगा लगाना छोड़ दिया है, जबकि कई भारतीय खिलाड़ी अभी भी अपने हैल्मेट पर तिरंगा लगाते हैं जिसमें विराट कोहली भी शामिल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!