Diljit Dosanjh के कनाडा कॉन्सर्ट में हुए हंगामे पर BJP नेता RP Singh ने खालिस्तानी समर्थकों पर साधा निशाना

Edited By Updated: 07 May, 2026 11:59 AM

rp singh bjp diljit dosanjh aura tour 2026 khalistan supporters

नेशनल डेस्क: कनाडा में आयोजित दिलजीत दोसांझ के ‘Aura Tour 2026’ के दौरान एक बार फिर खालिस्तान समर्थकों द्वारा हंगामा किए जाने की घटना सामने आई है। जिसके बाद  BJP प्रवक्ता RP सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार सिर्फ़ गायक...

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में खालिस्तानी कट्टरपंथियों द्वारा किए गए हंगामे की कड़ी निंदा की।

RP सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार सिर्फ़ गायक नहीं, बल्कि पंजाबी संस्कृति, भाषा और भारत की पहचान को विश्व स्तर पर गौरवान्वित करने वाले सांस्कृतिक दूत हैं। उनके कॉन्सर्ट में खालिस्तानी कट्टरपंथी तत्वों द्वारा हंगामा करना और बाधा उत्पन्न करना बेहद निंदनीय और चिंताजनक है।

यह हमला किसी एक कलाकार पर नहीं, बल्कि पंजाबियत, भारत की एकता और उस सोच पर है जो पंजाब को तरक्की, शांति और भाईचारे से जोड़ती है। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रधानमंत्री Narendra Modi से दिलजीत की मुलाकात के बाद इस तरह की घटनाओं का सामने आना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। यह साफ दर्शाता है कि अलगाववादी और भारत विरोधी तत्व उन पंजाबियों से डरे हुए हैं जो दुनिया के सामने भारत का मान बढ़ा रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी समर्थक Gurpatwant Singh Pannun द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं। पन्नू स्वयं सार्वजनिक रूप से यह दावा कर चुका है कि उसने आम आदमी पार्टी के चुनावी अभियानों को फंड किया था। ऐसे में यह सवाल और भी गंभीर हो जाता है कि आम आदमी पार्टी का कोई बड़ा नेता खुलकर दिलजीत दोसांझ के समर्थन में सामने क्यों नहीं आया। जब भारत विरोधी और अलगाववादी तत्व खुलेआम भारतीय कलाकारों को निशाना बना रहे हों, तब राजनीतिक चुप्पी कई संदेह पैदा करती है।

विदेशों में बैठे कुछ कट्टरपंथी और अलगाववादी तत्व बार-बार पंजाब के नाम को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे यह नहीं समझते कि पंजाब की असली पहचान देशभक्ति, बलिदान, सेवा और एकता है। कुछ मुट्ठीभर अराजक तत्व न तो पंजाब की आवाज़ बन सकते हैं और न ही पंजाबियों की सोच को हाईजैक कर सकते हैं।

आज आवश्यकता है कि हर पंजाबी इस तरह की नफरत और अलगाववादी सोच के खिलाफ डटकर खड़ा हो तथा उन कलाकारों का समर्थन करे जो दुनिया भर में पंजाब और भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

बता दें कि कनाडा में आयोजित दिलजीत दोसांझ के ‘Aura Tour 2026’ के दौरान कैलगरी में हुए लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों ने खालिस्तान समर्थक झंडे लहराए और भारत विरोधी नारेबाजी करने की कोशिश की। माहौल बिगड़ता देख पंजाबी गायक और अभिनेता Diljit Dosanjh ने मंच से ही कड़ा रुख अपनाया और सुरक्षाकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि हंगामा करने वाले लोगों को तुरंत बाहर निकाला जाए।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!