45th India International Trade Fair: आम लोगों के लिए खुला दुनिया का मेला, उमड़ी भीड़

Edited By Updated: 20 Nov, 2026 02:13 PM

45th india international trade fair

प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहा 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ-2026) गुरुवार को आम जनता के लिए खुल गया। पांच दिन तक बिजनेस विजिटर्स के लिए आरक्षित रहने के बाद मेले के दरवाजे खुलते ही बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और घूमने के लिए...

नई दिल्ली (ज्ञानप्रकाश/ नवोदय टाइम्स): प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहा 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ-2026) गुरुवार को आम जनता के लिए खुल गया। पांच दिन तक बिजनेस विजिटर्स के लिए आरक्षित रहने के बाद मेले के दरवाजे खुलते ही बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और घूमने के लिए पहुंचे।

सुबह 10 बजे से शुरू हुई आम दर्शकों की एंट्री शाम 5:30 बजे तक जारी रही। पहले दिन शाम तक करीब 50 हज़ार दर्शकों ने प्रवेश किया। मेले में आने वाले लोगों में परिवारों, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

बता दें कि इस बार मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है। इसी थीम के अनुरूप भारत मंडपम में देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प, खानपान, आधुनिक तकनीक और विदेशी उत्पादों की झलक देखने को मिल रही है। 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 11 देशों के प्रदर्शकों की भागीदारी मेले को खास बना रही है।

राज्यों के पवेलियन में दिखी देश की विविधता
मेले में पहुंचे दर्शकों के लिए हॉल नंबर 2 से 5 तक राज्यों के पवेलियन खास आकर्षण का केंद्र रहे। यहां अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक परिधान, हस्तशिल्प, लोक कलाकृतियां और क्षेत्रीय उत्पाद उपलब्ध हैं। वहीं, हॉल नंबर 1 में थाइलैंड, चीन, नेपाल, ईरान समेत विभिन्न देशों के उत्पादों को देखने और खरीदने का मौका मिल रहा है। खरीदारी के शौकीनों के लिए हॉल नंबर 11 में इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, फुटवियर, कॉस्मेटिक्स और घरेलू सामान के स्टॉल आकर्षण बने हुए हैं। हॉल 12 और 12ए में फर्नीचर, खानपान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की विभिन्न रेंज मौजूद है। इसके अलावा स्टार्टअप, नई तकनीक से जुड़े उत्पाद भी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। आईआईटीएफ अधिकारी के अनुसार आज 50 हज़ार के करीब दर्शकों ने मेले का लुत्फ़ उठाया।

टिकट और प्रवेश की व्यवस्था
आम दिनों में वयस्कों के लिए टिकट 100 रुपए और बच्चों के लिए 50 रुपए रखा गया है। सप्ताहांत में वयस्कों का टिकट 200 और बच्चों का 100 रुपए है। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को वैध सरकारी पहचान पत्र पर निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी प्रवेश निशुल्क है।

दर्शकों के लिए भैरों रोड पर गेट नंबर 3 और 4 तथा मथुरा रोड पर गेट नंबर 6 और 10 से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। मेट्रो से आने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट स्टेशन सबसे नजदीक है। मेला 27 नवम्बर तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!