आपका राशिफल- 13 अक्टूबर, 2025

Edited By Updated: 13 Oct, 2025 07:49 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में स्थिरता आएगी। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज नई योजनाओं पर काम शुरू करने का उत्तम समय है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों के साथ समय आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। पुराने रिश्ते फिर से मजबूत होंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। यात्रा में सतर्कता बरतें। आज हल्का बुखार हो सकता है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। घर र मेहमान दस्तक दे सकते हैं। परिवार में चल रहा तवान कम हो जाएगा।प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। सेहत पर ध्यान दें, ठंडा-गर्म से बचें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात से लाभ मिल सकता है। धन संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। सेहत सही रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।किसी से उपहार मिल सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। आज ठंडी चीज़ों से परहेज़ करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज नई योजनाओं से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी मददगार बनेंगे। किसी शुभ कार्य की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। करियर में प्रगति के योग है। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। नए काम की शुरुआत में बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए कामों को पूरा करने में मित्रों से सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत खराब हो सकती है, ख्याल रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़ी नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। ऑफिस में आपको  सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे मन को खुशी मिलेगी। घर के खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेमी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। सेहत में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिल सकता है।


 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!