Edited By Sarita Thapa,Updated: 17 Jun, 2026 06:01 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मुिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मुिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेंगे।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। व्यापार में आज कोई नई डील मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। युवा खुद का काम शुरु करने के बारे में सोच सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। दोस्तों के साथ किसी स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। अगर किसी को पसंद करते हैं तो घर पर विवाह की बात कर सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। खानपान संतुलित रखें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। पैसों के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। बच्चें आज किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में नई खुशियों का आगमन हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। नौकरीपेशा जातक काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। व्यापारियों कि किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।प्रेमी के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। अगर कोई बात मन को परेशान कर रही हो तो माता जी से बात कर सकते हैं। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए समान्य रहेगा। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। सिंगल जातक आज किसी खास से अपने मन की बात बोल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा आज किसी खास की सहायता से वापस मिल सकता है। घर के किसी सदस्य के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी रिश्तेदार से किसी बात पर अनबन हो सकती है। आज अपनी सेहत का ख्याल रखें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को खुश करेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ