Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Oct, 2026 06:43 AM

Aaj Ka Panchang: 17 अक्तूबर 2026, शनिवार आश्विन शुक्ल तिथि सप्तमी (पूरा दिन-रात)
Aaj Ka Panchang: 17 अक्तूबर 2026, शनिवार आश्विन शुक्ल तिथि सप्तमी (पूरा दिन-रात)
विक्रमी सम्वत् : 2083, कार्तिक प्रविष्टे 1, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1948, दिनांक: 25 (आश्विन), हिजरी साल 1448, महीना जमादि उल अव्वल, तारीख 5, सूर्योदय: प्रात: 6.36 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.50 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: मूला (प्रात: 9.47 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा, योग: अतिगंड (रात 11.03 तक) तथा तदोपरांत योग सुकर्मा, चंद्रमा : धनु राशि पर (पूरा दिन-रात) प्रात: 9.47 तक जन्मे बच्चे को मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा करने का विधान है। सरस्वती पूजा, विक्रमी कार्तिक संक्रांति, सूर्य सायं 7.50 (जालंधर टाइम) पर तुला राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रकाली अवतार।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य कन्या में
चन्द्रमा धनु में
मंगल कर्क में
बुध तुला में
गुरु कर्क में
शुक्र तुला में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में
