Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Jun, 2026 10:14 AM

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 24 जून 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास ज्येष्ठ तिथि दशमी नक्षत्र चित्रा रहेगा, आज का योग है परिघ और करण गर । आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र तुला राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर...
आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 24 जून 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास ज्येष्ठ तिथि दशमी नक्षत्र चित्रा रहेगा, आज का योग है परिघ और करण गर । आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र तुला राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से दोपहर 02 बजकर 08 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज का महा उपाय- भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करें।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। संतान किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकती है। व्यापार में धन लाभ संभव है। आज बाहर के खानपान पर नियंत्रण रखें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। बेरोज़गार लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज घर के कामों को पूरा करने में जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। संतान की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। मित्रों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। साझेदारी का व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को और मेहनत करने की ज़रूरत है। सेहत सही रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। घर में चल रहा तनाव बातचीत से कम हो सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी को पसंद करते हैं, तो आज घर पर बात करने का सोच सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कामकाज का बोझ बढ़ने से मूड खराब रह सकता है। बच्चे आज किसी सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत संतुलित रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी में बदलाव के बारे में विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखना होगा। दोस्तों के साथ किसी यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रह सकता है। कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। परिवार के बड़ों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कारोबार में विस्तार की संभावनाएं बन सकती हैं। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति के योग हैं। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी।