आज का राशिफल-  7 जुलाई 2026

Edited By Updated: 07 Jul, 2026 10:48 AM

आज का पंचांग- आज दिन है मंगलवार का, दिनांक 07 जुलाई 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि सप्तमी नक्षत्र उत्तर भाद्रपद रहेगा, आज का योग है शोभन और करण बव। आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र मीन राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल...

आज का पंचांग- आज दिन है मंगलवार का, दिनांक 07 जुलाई 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि सप्तमी नक्षत्र उत्तर भाद्रपद रहेगा, आज का योग है शोभन और करण बव। आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र मीन राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 03 बजकर 54 मिनट से शाम 05 बजकर 39 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का महा उपाय- लाल मसूर की दाल का दान करें।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। दोस्तों के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में अच्छा लाभ होने के योग बन सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

वृष राशि वालों आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार में रुकी हुई बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। खानपान में संतुलन बनाए रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। बिज़नेस करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आंखों की थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। लंबे समय से अटके काम आज पूरे हो सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। अचानक से किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। सेहत सही रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का उचित सम्मान मिलेगा। किसी रुके हुए काम में अचानक सफलता मिल सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा। पर्याप्त पानी पीते रहें।

कन्या राशि वालों आज आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि वालों आज रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। व्यापार में नई रणनीति लाभ दिला सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में विश्वास और बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। कामकाज के दौरान नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आपके योगदान की सराहना हो सकती है। आज थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।  पुराने विवाद बातचीत से समाप्त हो सकते हैं। कमर पर अधिक दबाव डालने से बचें।

कुंभ राशि वालों आज आपके व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर दिखाई देगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे। किसी नए संपर्क से भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुखद और लाभकारी रहेगा। निवेश से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल और बेहतर होगा। किसी रुके हुए दस्तावेज़ का कार्य पूरा हो सकता है। नियमित दिनचर्या अपनाएं और पर्याप्त नींद लें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!