Edited By Sarita Thapa,Updated: 24 Jul, 2026 08:40 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ पहले से कम हो सकता है। किसी नई जिम्मेदारी को संभालने का अवसर मिल सकता है।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ पहले से कम हो सकता है। किसी नई जिम्मेदारी को संभालने का अवसर मिल सकता है। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें। आज संतान की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। अटके हुए सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रहे तनाव से राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। तली-भुनी चीज़ों से दूरी बनाए रखें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी सूझबूझ से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी पुराने परिचित से लाभदायक मुलाकात होगी। सिंगल जातक आज किसी से अपने मन की बात बोल सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। व्यापारियों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण काम के लिए बाहर जाने से अपने घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर जाएं। संतान की किसी उपलब्धि से गर्व महसूस होगा। अधिक तनाव लेने से बचें और समय पर भोजन करें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में लिया गया निर्णय भविष्य में लाभ दे सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। मित्रों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर काबू बनाए रखें। सेहत सही रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यापार में अपनाई गई नई योजनाओं से मुनाफा हो सकता है। पैसों का निवेश करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बाहर के खाने से परहेज़ रखना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई कार्य पूरा होने की संभावना है। युवा कोई नया स्किल सीखने की कोशिश कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग हर कदम पर मिलेगा। पर्याप्त पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार में किसी बड़े ग्राहक से समझौता हो सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा शुरू होगी। प्रेम संबंधों में विश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा। कमर और पीठ का विशेष ध्यान रखें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। किसी यात्रा से करियर में नया अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में समझदारी से लिया गया फैसला लाभ देगा। परिवार के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। अधिक मीठा खाने से बचें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी कार्यकुशलता वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है। बिज़नेस में विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पर्याप्त नींद लें और मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई दिशा लेकर आएगा। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। खानपान में संतुलन बनाए रखें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम के साथ-साथ अपने परिवार को भी समय ज़रूर दें। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल हो सकती है। आज अचानक से किसी खास से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ के योग हैं। सेहत सही रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ