तिब्बत में 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही : 16 लोगों की मौ'त, 32 घायल; 300 से अधिक मकान जमींदोज (Video)

Edited By Updated: 23 Oct, 2026 06:19 AM

a powerful 7 0 magnitude earthquake wreaks havoc in tibet

चीन के सुदूर तिब्बत क्षेत्र में 7.0 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के कारण भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि इस शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 32...

ल्हासा/बीजिंग: चीन के सुदूर तिब्बत क्षेत्र में 7.0 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के कारण भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि इस शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 32 अन्य लोग घायल हुए हैं।

गुरुवार रात 10:33 बजे डोली धरती, 300 से ज्यादा घर गिरे 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप गुरुवार रात 10:33 बजे (1433 GMT) आया। झटके इतने तीव्र थे कि 300 से अधिक मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए। स्थानीय प्रशासन नुकसान का विस्तृत आकलन करने में जुटा है और प्रभावित इलाकों में आपदा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।


पहाड़ी इलाके में था भूकंप का केंद्र 
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र तिब्बत के नागकु (Nagqu) से लगभग 190 किलोमीटर (120 मील) पूर्व-उत्तर-पूर्व और क्षेत्रीय राजधानी ल्हासा से लगभग 390 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में एक पहाड़ी क्षेत्र में स्थित था।

अगस्त में आई भीषण बाढ़ के बाद अब भूकंप की मार 
यह प्राकृतिक आपदा उस समय आई है जब कुछ ही हफ्ते पहले अगस्त में नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में विनाशकारी फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) ने 1,400 से अधिक लोगों की जान ले ली थी। नेपाल-तिब्बत सीमा से शुरू हुई उस भयानक बाढ़ ने नेपाल के उत्तरी और मध्य हिस्सों में सैकड़ों मकानों व इमारतों को बहा दिया था।

अरुणाचल सीमा के पास भी 5.2 तीव्रता का झटका 
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, चीन में भारतीय समयानुसार (IST) रात 8:29 बजे 5.2 तीव्रता का एक अन्य भूकंप भी दर्ज किया गया। इस भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पांगिन से लगभग 505 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में 15 किलोमीटर की गहराई में था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!