आज का राशिफल-  29 अगस्त 2026

Edited By Updated: 29 Aug, 2026 11:14 AM

आज का पंचांग- आज दिन है शनिवार का, दिनांक 29 अगस्त 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास भाद्रपद तिथि प्रतिपदा नक्षत्र पूर्व भाद्रपद रहेगा, आज का योग है धृति और करण कौलव। आज के खास दिन पर सूर्य सिंह राशि में रहेंगे और चंद्र कुंभ राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल...

आज का पंचांग- आज दिन है शनिवार का, दिनांक 29 अगस्त 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास भाद्रपद तिथि प्रतिपदा नक्षत्र पूर्व भाद्रपद रहेगा, आज का योग है धृति और करण कौलव। आज के खास दिन पर सूर्य सिंह राशि में रहेंगे और चंद्र कुंभ राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा सुबह 09  बजकर 10 मिनट से सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक। आज का दिशाशूल पूर्व की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पूर्व दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का विशेष- भाद्रपद प्रारम्भ

आज का महा उपाय- रोटी पर सरसों का तेल लगाकर कौवे को खिलाएं।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। किसी करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन खुश रहेगा। परिवार के किसी सदस्य का रिश्ता पक्का हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार में आपकी बात को महत्व मिल सकता है। बच्चों का प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में पहले से बेहतर रहेगा। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का काम में मन नहीं लगेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। युवाओं का मन सामाजिक कार्यक्रमों में लग सकता है। आर्थिक लाभ संभव है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार को बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। घर के बड़ों की बात को न टालें। साझेदारी के व्यापार में मुनाफा हो सकता है।  प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज बाहर के खाने से परहेज़ करें नहीं तो सेहत खराब हो सकती है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सफल हो सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाज़ी न करें। नौकरीपेशा जातकों को शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। आज भोजन हल्का करें, पेट सही रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। व्यापारी किसी भी दस्तावेज़ पर साइन करने से पहले उसे अच्छे से जांच लें। अचानक से किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। आज अचानक से किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। हल्की थकावट या बदन दर्द महसूस हो सकता है, आराम करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल साबित हो सकता है। प्रॉपर्टी का काम करने वालों को अच्छा ऑफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सही रहेगी। परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सेहत पर खास ध्यान देने की ज़रूरत है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिता सकते हैं। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले घर पर बात कर सकते हैं। संतान की सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को काम के नए अवसर मिल सकते हैं। उधार दिया पैसा ब्याज समेत वापस मिल सकता है। व्यापार में परिवार वालों का सहयोग मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी से सलाह ज़रूर करें। सिर दर्द परेशान कर सकता है, ख्याल रखें।
 
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। घर में किसी बात पर नोक-झोंक हो सकती है। युवाओं को पसंद की नौकरी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल साबित हो सकता है। बिना पूरी बात जानें कोई भी निर्णय न लें। मौसम में बदलाव के चलते सेहत पर असर हो सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!