जादू-टोने और काली शक्तियों के असर को बेअसर करता है यह पौधा, आज ही घर लाएं

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Feb, 2024 08:01 AM

हिन्दू धार्मिक शास्त्रों में कई ऐसे पेड़-पौधों का जिक्र है जो न सिर्फ मनुष्य जीवन को आसान बनाते हैं बल्कि भविष्य में आने वाली बहुत सी परेशानियों से भी बचाते हैं। जिनमें आक ऐसा ही एक पौधा है, जिसकी सहायता से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aak Plant: हिन्दू धार्मिक शास्त्रों में कई ऐसे पेड़-पौधों का जिक्र है जो न सिर्फ मनुष्य जीवन को आसान बनाते हैं बल्कि भविष्य में आने वाली बहुत सी परेशानियों से भी बचाते हैं। जिनमें आक ऐसा ही एक पौधा है, जिसकी सहायता से आप अपने घर और जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। सफेद आक को मंदार, आक, अर्क और अकौआ भी कहते हैं। ज्योतिष के अनुसार इसे गणपति का पौधा माना जाता है। वास्तु के अनुसार जिस घर में ये पौधा फलता-फूलता है, वहां हमेशा बरकत बनी रहती है। जिस घर में ये पौधा लगा होता है, उस घर पर को बुरी नजर नहीं लगती और वो काली शक्तियों से भी मुक्त रहता है। साथ ही उस घर में रहने वाले लोगों पर किसी जादू-टोने का असर नहीं होता है। इसके अलावा भगवान शिव को आक के फूल चढ़ाने से वो प्रसन्न होते हैं, जानें आक के पौधे के चमत्कारी उपाय-

PunjabKesari Aak plant vastu

पहला उपाय है, जिनके पास पैसा नहीं टिकता व हमेशा रुपयों की तंगी बनी रहती हैं, उन्हें अपने घर के मुख्य दरवाजे पर आक की जड़ को काले कपड़े में लपेटकर लटकाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियां नहीं आएंगी। साथ ही घर की सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होगी।

शास्त्रों के अनुसार आक के पेड़ की पत्तियों को अगर घर के मुख्य द्वार के बाहर टांगा जाए तो ये उस घर और परिवार के सदस्यों को हर बुरी नजर से बचाती हैं। आक के वृक्ष पर उत्पन्न होने वाले सफेद पुष्प भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। भगवान शिव का पसंदीदा रंग सफेद है इसलिए उन्हें ये फूल ज्यादा भाते हैं।

PunjabKesari Aak plant vastu

अगर आपके बच्चे को बार-बार नजर लग जाती है तो इससे छुटकारा पाने के लिए सफेद आक की जड़ को गणपति जी के मंत्र 'ॐ गं गणपतये नमः' या 'ॐ श्री विघ्नेश्वराय नमः' से 108 बार जाप करते हुए अभिमन्त्रित करके बच्चे को गले में पहनाना चाहिए। इससे नजरदोष से बचाव होगा।

अगर आपके घर में किसी पर भूत-प्रेत की बाधा है तो उन्हें सफेद आक की जड़ बांधनी चाहिए। इसे धारण करने से पहले जड़ को बजरंगबली के चरणों में रखकर उनके किसी भी सिद्ध मंत्र से अभिमंत्रित कर लेना चाहिए। ऐसा करने से प्रेत बाधा आपको छू भी नहीं पाएगी।

PunjabKesari Aak plant vastu

इसके अलावा अगर आपके घर की बरकत रुक गई हो और सारे काम बिगड़ रहे हो तो सफेद आक की जड़ को गणेश जी के सामने रखें। इसकी पूजा के बाद अपनी तिजोरी में रख दें। इससे धन संबंधित समस्याएं दूर हो जाएंगी। आक का उपाय सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है। जिन लोगों को शारीरिक कमजोरी लगती है, उन्हें आक की जड़ का रस पीने से लाभ मिलता है।

PunjabKesari Aak plant vastu

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!