आज का राशिफल 19 अक्टूबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 19 Oct, 2021 07:39 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आपका भाग्य आज आपका

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आपका भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। व्यवसाय में कोई बड़ा सौदा हाथ लगेगा। आर्थिक समस्या आज नहीं रहेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करना फायदेमंद रहेगा।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आप आत्मविश्वास से काम करेंगे और उन्हें पूरा भी करेंगे। हालांकि कार्य भार ज्यादा होने के कारण कुछ निजी काम नजरअंदाज करने पड़ेंगे। आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलने से नकद धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
उपाय- आज गुड़ का सेवन करना लाभप्रद रहेगा।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर घर के सदस्यों के बीच चर्चा होगी। अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें।
उपाय- हल्दी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले उसको अच्छे से पढ़ लें। व्यवसाय में साझेदार के साथ ग़लतफ़हमी हो सकती है, जिसका जल्दी निपटारा करना फायदेमंद रहेगा।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। ज्यादा उत्तेजना में आकर कोई बनता काम बिगाड़ सकते हैं। अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में कुछ दिनों से चल रही समस्याओं का समाधान आज मिलेगा।
उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन कुछ आराम करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके उच्च अधिकारी कुछ आधिकारिक मुद्दों से आपको रियायत दिलवा सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
उपाय- इत्र लगाना आज फायदेमंद रहेगा।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सरकार से सम्बंधित सभी काम आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश आज न करें। कोई पुरानी बीमारी दोबारा से परेशान करेगी। पिता से मिली सलाह फायदेमंद साबित होगी।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मन्दिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज किसी साहसिक यात्रा में जाने से बचें। पिता और पुत्र में पीढ़ी का अंतर होने के कारण कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसके कारण आज सारा दिन आपकी मनोदशा खराब रहेगी और यह चीज़ आपके प्रेम संबंध पर भी बुरा प्रभाव डाल सकती है।
उपाय- आज गुड़ का सेवन करने से परहेज करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। किसी जरुरत मित्र की आर्थिक मदद करेंगे। सामाजिक सेवा के कामों में रूचि बढ़ेगी। रिश्तेदारों और मित्रों के बीच आपकी छवि में सुधार आएगा। घर में कोई शुभ काम होगा।
उपाय- मिठाई का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!