आज का राशिफल 04 अक्टूबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 04 Oct, 2026 10:16 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। घर के सदस्यों के बीच सहयोग और अपनापन रहेगा, जिससे मन को संतोष मिलेगा। किसी विशेष मित्र या पुराने...

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। घर के सदस्यों के बीच सहयोग और अपनापन रहेगा, जिससे मन को संतोष मिलेगा। किसी विशेष मित्र या पुराने परिचित से मुलाकात होने पर बीते समय की सुखद यादें ताजा होंगी। साथ बैठकर पुरानी बातें साझा करने से मन प्रसन्न रहेगा और रिश्ते में फिर से वही आत्मीयता महसूस होगी।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। संतान की किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि से घर में खुशी और उत्साह का वातावरण बनेगा। बच्चों की सफलता से परिवार के सभी सदस्यों का मन प्रसन्न रहेगा और उनके भविष्य को लेकर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज किसी सम्मेलन, सामाजिक कार्यक्रम या विशेष समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जिससे आपके सामाजिक प्रतिष्ठा मजबूत होगा। घर पर मेहमानों का आना जाना बना रहेगा और पारिवारिक माहौल में रौनक रहेगी।
उपाय- चावल बहते पानी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज अपने क्रोध और आवेश पर विशेष नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय सोच विचार करके जवाब देंगे तो अनावश्यक विवाद से बचाव रहेगा। किसी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण मामलों में दूसरों की बातों पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय स्वयं जानकारी जुटाकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा।
उपाय- हल्दी का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों की जरूरतों और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आपका महत्वपूर्ण दायित्व रहेगा। उनकी दिनचर्या, आराम और आवश्यकताओं पर ध्यान देंगे तो उन्हें मानसिक संतोष मिलेगा। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बनेगा तथा घर में सुख-शांति का वातावरण कायम रहेगा।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज अपने लिए नए लक्ष्य तय करने और उन्हें पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का समय रहेगा। योजनाओं को केवल सोचने तक सीमित न रखते हुए उन पर काम शुरू करेंगे तो आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। कारोबार से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों को अपनी समझदारी और अनुभव के बल पर सुलझाने में सफलता मिलेगी। सही निर्णय लेने से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी और धन की आमद बढ़ेगी।
उपाय-  छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय मन को शांत और एकाग्र रखना जरूरी रहेगा। जल्दबाजी या मानसिक दबाव में लिया गया निर्णय आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। धैर्य के साथ परिस्थितियों को समझ कर आगे बढ़ेंगे तो कार्य आसानी से पूरे होंगे और परिणाम भी संतोषजनक रहेंगे।
उपाय-माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। गृहस्थ जीवन में कुछ नया और सुखद अनुभव प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में ताजगी आएगी और एक दूसरे के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा तथा घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। संतान से जुड़ी किसी पुरानी चिंता का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। इसी तरह प्रेम संबंधों में लंबे समय से चली आ रही कोई गलतफहमी या तनाव भी दूर होगा। आपसी बातचीत और समझदारी से रिश्तों में फिर से मधुरता आएगी और मन को भावनात्मक संतोष प्राप्त होगा।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यवसाय से जुड़ा कोई पुराना सरकारी मामला आगे बढ़ेगा और उसके समाधान का मार्ग बनेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य में प्रगति मिलने से आपको राहत मिलेगी। कारोबार के विस्तार की दिशा में योजनाएं सक्रिय होंगी और नई संभावनाओं पर काम शुरू करेंगे। व्यापार में मशीनरी, आधुनिक तकनीक या नए उपकरणों का उपयोग लाभदायक रहेगा और इससे कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!