आज का राशिफल 29 दिसंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 29 Dec, 2021 07:18 AM

ank jyotish rashifal

​​​​​​​मूलांक – 1 मूलांक 1,10,19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज भाग्य हर काम में आपका

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1,10,19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज भाग्य हर काम में आपका पूरा साथ देगा। रुके और अटके कामों को गति मिलेगी। नौकरी में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नये लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2,11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापारिक वर्ग को आज उचित लाभ मिलने की सम्भावना है। संतान पक्ष से शिक्षा सम्बन्धी कोई सुखद समाचार मिलेगा। पिछले समय की गयी निवेश से आज लाभ होगा।
उपाय- रात में दूध न पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3,12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। वे थोड़ी सी मेहनत से परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा।
उपाय-  केसर का तिलक माथे पर लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज व्यापार में अचानक धन लाभ की स्थितियां बनेंगी। बहुत दिनों पहले किसी को दिया हुआ पैसा आज वापिस मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा परन्तु दिन के अंत में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- नारियल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी पुरानी जटिल समस्या का समाधान निकाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आप से प्रसन्न रहेंगे। भाई-बहनों को आपसी सहयोग प्राप्त होगा। आज आप समझबूझ से सारे काम संभाल लेंगे।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युवा प्रेमियों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा हो सकता है। जबकि वैवाहिक जीवन बिता रहे जातकों को आज संतान सम्बन्धी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के खराब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा।
उपाय-  इत्र लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कारोबार में चल रही परेशानियों का हल निकालने का प्रयास करेंगे। अपनी सेहत को लेकर सचेत रहें, कमर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। माता के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है।
उपाय- गणेश जी की पूजा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। संपत्ति से जुड़े कामों से लाभ मिलेगा। घर की साज-सज्जा में पैसा व्यय करेंगे। नौकरी तलाश कर रहे युवाओं को आज अच्छी नौकरी मिल सकती है, आय के नए स्त्रोत मिलेंगे।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। भागदौड़ भरे जीवन से आज कुछ समय अपने लिए निकाल पाने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेमभाव बढ़ेगा।
उपाय- मीठा बांटें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!