आज का राशिफल 8 अप्रैल, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 08 Apr, 2022 07:39 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन थोड़ा मंदा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन थोड़ा मंदा रहेगा। किसी बेकार के लड़ाई-झगड़े में न पड़े। कार्यक्षेत्र पर जूनियर स्टाफ के साथ बहस हो सकती है। आज अपने काम से काम रखें।
उपाय- काले और नीले रंग के कपड़े न पहनें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। न ही भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा करें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आज आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय- दूध में हल्दी मिलाकर पीयें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज अपनी मेहनत से उचित परिणाम प्राप्त करेंगे, हालांकि बहुत सा श्रम करना पड़ेगा। विद्यार्थी आज अपनी भविष्य की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। जीवन साथी के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है।
उपाय- कौए को नमकीन गाठिया खिलाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी दोस्त से आपको मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बनते हैं। प्रेम संबंध मधुर होंगे।
उपाय- किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। पिछले कुछ समय से खरीदारी पर निवेश अधिक हो रहा है, उसमें सुधार करने की अवश्यकता है। आज अस्पताल में किसी दोस्त की सेहत का पता लगाने जा सकते हैं।
उपाय- काले चने जल प्रवाह करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। नए मकान को खरीदने की योजना बना सकते हैं। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। आप स्वयं के लिए खरीदारी पर जा सकते हैं।
उपाय-  शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। धीमी गति से ही सही परंतु आपके काम बनते नजर आएंगे। एकाएक आपको अपनी परेशानियों का हल मिलेगा।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज के दिन का लाभ उठाएं। आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो शुभ रहेगा। अचानक आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
उपाय- शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन थोड़ा सूझबूझ से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का भुगतान समय पर कर दें। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!