आज का राशिफल 17 सितंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Sep, 2023 11:02 AM

ank jyotish rashifal

लांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। काम को लेकर जोश बना रहेगा जो आपके कामों को पूरा करने में सफलता दिलवाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। काम को लेकर जोश बना रहेगा जो आपके कामों को पूरा करने में सफलता दिलवाएगा। विद्यार्थियों को फालतू विवादों में समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिनका निर्वाह करना आज आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है।
उपाय- सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में भावनाओं में आकर कोई गलत कदम उठा सकते हैं जिससे आपको भविष्य में नुकसान होने की सम्भावना है। कुछ दिनों से माता के स्वास्थ्य में चल रही गिरावट में आज सुधार होगा। आपके मधुर स्वभाव और वाणी से परिजन प्रभावित होंगे।
उपाय- सार्वजनिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने लिए निकालने की कोशिश करेंगे।  महिलाएं घर की साज-सज्जा से संबंधी वस्तुओं पर पैसा व्यय करेंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
उपाय- किसी पवित्र नदी के पानी से स्नान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। विदेश में रहने वाले मित्रों की मदद से आपके आर्थिक  स्थिति में सुधार होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आज किसी विपरीत लिंगी की वजह से कुछ नुकसान उठाना पड़ेगा।
उपाय- रात में सिरहाने सौंफ रखकर सोये।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद के कार्य क्षमताओं पर भरोसा रखें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से बेहतर होगी। व्यापार के किसी अहम मुद्दे को लेकर परिवार के अनुभवी सदस्यों से चर्चा करेंगे।
उपाय- इलायची का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारों से सहयोग मिलेगा। घर में मेहमानों के आने से व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा बनाई हुई योजनाओं पर गंभीरता से अमल करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अपने किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़ों की सलाह मानना आपके लिए लाभ का कारण बनेगा। पारिवारिक कार्यों को पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज व्यापार सम्बंधित सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी का काम कर रहे व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। नया मकान खरीदने का प्रोग्राम बना सकते हैं। युवाओं को सोच-समझकर और घर के बड़ों की सलाह लेकर भविष्य के फैसले लेने की सलाह दी जाती है।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज अधिक परिश्रम करने के बावजूद लाभ की स्थितियां कमजोर हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ शाम को अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। कुछ समय पहले किये गए निवेश से लाभ मिलेगा।
उपाय- सौंफ, छुआरे दान करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!