आज का राशिफल 18 अक्टूबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 18 Oct, 2023 06:31 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बेहतरीन डील मिलने की सम्भावना है। कुछ दिनों से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आज दूर होंगी। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा। उनको व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आपके कड़े परिश्रम को देखकर उच्च अधिकारी आपके वेतन में वृद्धि के बारे में विचार कर सकते हैं। घरेलू मुद्दों को लेकर परिवार के सदस्य आपके सुझावों का समर्थन करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत का आज पुरस्कार मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज किसी जरूरतमंद मित्र की आर्थिक मदद कर सकते हैं। संपत्ति संबंधी योजनाओं को गति देने से पहले घर के बड़ों से सलाह अवश्य लें।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज युवाओं के करियर संबंधी प्रयास फलीभूत होंगे। नौकरी में किसी काम को लेकर बहसबाज़ी होने की सम्भावना है। व्यापारियों का अपने लक्ष्यों पर ध्यान रहेगा, जिसको वो समय रहते प्राप्त भी कर लेंगे। विदेश से कोई व्यापारिक संपर्क बन सकता है।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यवसाय में आज कुछ नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधानी रखें। विद्यार्थी अपने गृहकार्य को पूरा करने के लिए कुछ नये विचारों का प्रयोग करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- गौशाला में सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यापार में चल रही दुविधा से मुक्ति मिलेगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का प्रयोग सोच-समझ कर करें। आर्थिक स्थिति पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगी।
उपाय- दही मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मन किसी अनजान बात को लेकर परेशान हो सकता है। मानसिक शांति को दूर करने के लिए किसी आध्यात्मिक स्थान पर जाने का विचार बनायेंगे। जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने के लिए घर के बड़ों का आशीर्वाद और उनका मार्गदर्शन मिलेगा।
उपाय- किसी की बुराई न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। संतान की कुछ दिनों से ख़राब चल रही सेहत में आज सुधार होगा। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। किसी सरकारी परियोजना में निवेश करने से आपको भविष्य में लाभ मिलगा।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पिछले कुछ दिनों से जीवन में चल रही उथल-पुथल आज सामान्य होगी। रुकी पारिवारिक परियोजनाओं को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात आपको प्रसन्नता प्रदान करेगी।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!