सेवा संकल्प अभियान’ में CM रेखा गुप्ता ने भरी हुंकार, बोलीं- PM मोदी जैसा नेतृत्व मिलना गर्व की बात

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 01:25 PM

rekha gupta sounds the bugle for the  seva sankalp abhiyan  says having leaders

नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष के सफर पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 'विकसित भारत 2047' की दिशा में काम करने का संकल्प लेने के लिए सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया है।

नई दिल्ली: नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष के सफर पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 'विकसित भारत 2047' की दिशा में काम करने का संकल्प लेने के लिए सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बातचीत के दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि"आज का दिन हमारे लिए बहुत खुशी और गर्व का दिन है। जब पीएम मोदी जैसा नेतृत्व देश के मिला। भारत का ऐसा सपूत जिसने 25 साल लगातार बिना रुके, थके सेवा भाव के साथ कर्तव्य निभाया ये हमारे लिए गर्व की बात है।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष के सफर को लगातार संघर्ष से भरा ''अविस्मरणीय'' अध्याय बताया और उन्हें देश का ऐसा पहला प्रधानमंत्री करार दिया, जिन्हें सीधे जनादेश के जरिए चुना गया। नवीन ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनने से पहले कांग्रेस के नेताओं ने चुना था। इसी तरह इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को भी प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने चुना था।

 

नवीन ने कहा, ''2014 का आम चुनाव पहली बार ऐसा अवसर था, जब प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को केवल किसी पार्टी के चेहरे के रूप में पेश नहीं किया गया और न ही केवल पार्टी द्वारा नामित किया गया, बल्कि उन्हें सीधे जनता के सामने चुनाव अभियान के प्रमुख चेहरे के रूप में पेश किया गया।'' उन्होंने कहा, ''वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने, जिन्हें मतदाताओं के सीधे जनादेश के माध्यम से चुना गया।'' नवीन ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपनी पुस्तक में 2014 के लोकसभा चुनाव को ''बड़ा राजनीतिक बदलाव'' बताया था। भाजपा अध्यक्ष के अनुसार, मुखर्जी ने कहा था कि मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें पहले से घोषित उम्मीदवार के रूप में जनता के सामने पेश किया गया और बाद में उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिला। उन्होंने कहा, ''अगर हम इतिहास पर नजर डालें तो जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे नेताओं को प्रधानमंत्री बनने से पहले कांग्रेस के नेताओं ने चुना था। इसी तरह राजीव गांधी ने अपनी मां के निधन के बाद पहली बार प्रधानमंत्री पद संभाला और बाद में उन्हें जनादेश मिला।'' उन्होंने कहा कि इसके विपरीत मोदी किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते थे और न ही उन्हें कोई राजनीतिक विरासत मिली थी।

प्रधानमंत्री की मौजूदगी में नवीन ने कहा, ''उन्होंने (मोदी ने) अपने पूरे जीवन के संगठनात्मक अनुभव और जनादेश के बल पर देश का प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल किया।'' भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ''आज हम सभी भारतीयों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक अविस्मरणीय दिन है। यह उस व्यक्तित्व की 25 वर्ष की यात्रा को देखने का दिन है, जिसने संघर्षों के बीच अपनी शुरुआत की और हर चुनौती का सामना करते हुए लगातार आगे बढ़ता रहा।'' उन्होंने मोदी की ''निर्बाध, अडिग और अथक'' यात्रा के लिए देश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!