आज का राशिफल 19 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 19 Jul, 2026 01:09 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज किसी दूर रहने वाले प्रियजन से सुखद समाचार मिलने की

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज किसी दूर रहने वाले प्रियजन से सुखद समाचार मिलने की संभावना बनेगी, जिससे मन में प्रसन्नता और उत्साह का संचार होगा। अपनों के साथ संबंधों में प्रेम, विश्वास और भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। आप धैर्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ हर परिस्थिति का सफलतापूर्वक सामना करेंगे।
उपाय- लाल रंग के रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। अधिकांश कार्य आपके मनोनुकूल पूरे होंगे और लंबे समय से रुके हुए कामों में गति आएगी। आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास और उत्साह बना रहेगा।
उपाय- सफेद चीजों का दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आपकी दूरदर्शिता और योजनाबद्ध कार्यशैली से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। यदि कोई सरकारी, कानूनी या धन से संबंधित कार्य लंबित है, तो आज उस दिशा में प्रयास करना लाभदायक रहेगा। थोड़ी देरी के बाद भी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। सामाजिक गतिविधियों के कारण दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम के समय धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी या प्रतिस्पर्धी भी आज आपके सामने अधिक प्रभाव नहीं दिखा पाएंगे।
उपाय- खोटे सिक्के घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। घरेलू जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश करने पर परिवार के किसी सदस्य के साथ छोटी सी कहासुनी हो सकती है। इसलिए घर के कार्यों में सहयोग करें और मधुर व्यवहार बनाए रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा और आपकी ऊर्जा एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
उपाय- सुबह उठकर पौधे को पानी दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन की शुरुआत कुछ उत्साहजनक और आशाजनक समाचारों के साथ होगी, जिससे मन में नए उत्साह का संचार होगा और ऐसा प्रतीत होगा कि परिस्थितियां आपके पक्ष में बन रही हैं। किन्तु जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, कई मामलों में अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम न मिलने से निराशा का अनुभव हो सकता है। इसलिए किसी भी परिस्थिति में अत्यधिक उत्साहित या जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में जा कर देसी घी का दीपक जलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज लिए गए कुछ निर्णय भविष्य में आपके लिए अपेक्षित लाभ नहीं दे पाएंगे। इसलिए प्रत्येक कार्य को धैर्य, विवेक और दूरदर्शिता के साथ करने का प्रयास करें। विशेष रूप से व्यवसाय से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आर्थिक मामलों में आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी को धन उधार देने, बड़े निवेश करने अथवा बिना पूरी जानकारी के आर्थिक लेन-देन करने से बचें, क्योंकि धन लंबे समय तक अटकने या वापस मिलने में विलंब होने की संभावना बन सकती है। यदि कोई नया वित्तीय निर्णय लेना आवश्यक हो, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही आगे बढ़ना अधिक उचित रहेगा।
उपाय- मांस-मछली का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सरकारी, कानूनी अथवा प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक बाधाएं और विलंब सामने आ सकते हैं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होने की संभावना रहेगी। इसलिए ऐसे मामलों में धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या लापरवाही से बचें।
उपाय- चांदी का चौरस टुकड़ा अपने पास रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!