Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Aug, 2026 10:28 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अत्यंत उत्साहवर्धक रहेगा। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में किए गए परिश्रम का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रवेश परीक्षाओं, साक्षात्कार अथवा करियर से जुड़े किसी महत्वपूर्ण विषय में शुभ समाचार प्राप्त होगा।
उपाय- तांबे के बर्तन मंदिर में दान करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए मानसिक संतुलन, पारिवारिक सहयोग और जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने वाला रहेगा। संतान से जुड़ी कोई पुरानी चिंता, समस्या या उलझन का समाधान मिलने से मन को राहत और संतोष मिलेगा। इससे आपका ध्यान दोबारा अपने महत्वपूर्ण कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर केंद्रित करेंगे।
उपाय- चांदी धारण करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज भाई, बहन अथवा किसी करीबी संबंधी को आपकी सहायता और मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए पूरी निष्ठा और लगन के साथ उनका सहयोग करेंगे। आपके सहयोग और सकारात्मक दृष्टिकोण से न केवल उनकी समस्या का समाधान निकलेगा, बल्कि आपसी संबंधों में भी विश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज बीच-बीच में कुछ नकारात्मक विचार या अनावश्यक चिंताएं मन को विचलित करने का प्रयास करेगी। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखें और स्वयं पर विश्वास रखें। आपका मजबूत मनोबल, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको हर प्रकार की मानसिक उलझन से बाहर निकलने में सहायता करेगी।
उपाय- नारियल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज नई योजनाओं या बड़े बदलावों की शुरुआत करने के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं रहेगा। फिलहाल पहले से चल रहे कार्यों को व्यवस्थित करने, अधूरे कार्यों को पूरा करने और वर्तमान योजनाओं को मजबूत बनाने पर ध्यान दें। जल्दबाजी में कोई नया निर्णय लेने के बजाय सही समय की प्रतीक्षा करना अधिक बुद्धिमानी होगी। सोच-समझ कर उठाया गया कदम भविष्य में बेहतर परिणाम प्रदान करेगा।
उपाय- इलायची का सेवन करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। यदि आपने हाल ही में कोई नया व्यवसाय, स्टार्टअप या नया कार्य शुरू किया है, तो प्रारंभिक दौर में अपेक्षा से अधिक मेहनत और धैर्य की आवश्यकता पड़ सकती है। शुरुआत में कुछ चुनौतियां, धीमी प्रगति या छोटे-मोटे व्यवधान सामने आ सकते हैं, लेकिन निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सही रणनीति के साथ आगे बढ़ने पर सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय या असमंजस की स्थिति में अकेले निर्णय लेने के बजाय अनुभवी व्यक्ति, वरिष्ठ अथवा विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। उनका अनुभव आपको सही दिशा दिखाएगा और संभावित गलतियों से बचाने में सहायक सिद्ध होगा। सोच-समझ कर लिया गया निर्णय भविष्य में व्यवसाय की मजबूती और स्थिर प्रगति का आधार बनेगा।
उपाय- काले तिल का दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों, सहयोगियों या टीम का सहयोग संतोषजनक रहेगा। बेहतर तालमेल, स्पष्ट संवाद और सामूहिक प्रयासों के कारण कार्यों में गति बनी रहेगी तथा कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां समय पर पूरी हो सकेंगी। सहयोग की भावना बनाए रखने से कार्यक्षेत्र का वातावरण भी सकारात्मक रहेगा।
उपाय- आलस्य से बचें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज प्रेम संबंधों में विशेष संवेदनशीलता और समझदारी की आवश्यकता होगी। यदि प्रेम संबंध में संवाद की कमी या एक-दूसरे की भावनाओं की उपेक्षा होती है, तो दूरी या गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। इसलिए अपने साथी की भावनाओं को समझें, खुलकर बातचीत करें और रिश्ते को समय दें। वहीं विवाहित लोगों के लिए समय अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in