VIDEO : बांग्लादेश में बड़ा हादसा, आग की चपेट में आया पूरा रिसॉर्ट, 10 की मौत

Edited By Updated: 17 Oct, 2026 03:57 PM

major tragedy in bangladesh entire resort engulfed in fire

बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी जिले कॉक्स बाजार में शनिवार को समुद्र तट के पास स्थित एक 'रिसॉर्ट' में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ढाका : बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी जिले कॉक्स बाजार में शनिवार को समुद्र तट के पास स्थित एक 'रिसॉर्ट' में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उखिया थाने के प्रभारी मोहम्मद अतिकुर रहमान मजूमदार के अनुसार, सुबह करीब साढ़े छह बजे कॉक्स बाजार के इनानी स्थित टुपटुप रेस्टो एंड रिसॉर्ट में आग लगी। 

दमकल सेवा के प्रवक्ता तल्हा बिन जासिम ने कहा कि 'रिसॉर्ट' में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। 'बीडीन्यूज24' की खबर के मुताबिक, नौ घायलों को कॉक्स बाजार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉक्स बाजार सदर अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल अधिकारी सबुक्तागिन महमूद सोहेल ने बताया कि घायलों में से पांच झुलस गए। उन्होंने कहा, ''अन्य लोग गिरने से घायल हुए और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। झुलसने वाले सभी पांच मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'' 

कॉक्स बाजार अग्निशमन सेवा के उप सहायक निदेशक सैयद मुहम्मद मुर्शेद हुसैन ने कहा कि आग में पूरा ढांचा जलकर खाक हो गया। कॉक्स बाजार के उपायुक्त ए मन्नान ने कहा कि अब तक छह शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शवों को परिजनों को सौंपने से पहले डीएनए नमूने लिए जाएंगे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मन्नान ने कहा कि अग्निशमन सेवा मामले की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कि रसोई से आग लगने की आशंका है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के कारण का पता चल सकेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!