आज का राशिफल 09 जुलाई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Jyoti,Updated: 09 Jul, 2022 08:13 AM

ank jyotish rashifal in hindi

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिनभर जोश और आत्मविश्वास से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिनभर जोश और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपकी मुलाक़ात होगी। आय में वृद्धि होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज उत्तम दिन रहेगा।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। साझेदारी में व्यापार करने के लिए आज का दिन शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। निजी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। लंबित कार्यों को गति मिलेगी।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर से पूर्व उसका अच्छे से अध्ययन जरुर करें। पिछले कुछ समय पहले किये गए निवेश से लाभ मिलेगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विदेश से व्यापार कर रहे व्यक्तियों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी शोध कार्य से जुड़े व्यक्तियों को सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों की गतिविधियों पर नज़र रखें।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी में दूसरों की बातों पर ध्यान न दें अपितु अपने कार्य कौशल पर भरोसा रखें। भाई बहन के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। व्यापार की बनती डील में रुकावट आने से मन उदास होगा।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी कीमती वस्तु की तरफ आपका ध्यान आकर्षित होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के जीवन में प्रेम संबंध दस्तक देगा। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
उपाय- गोल्डन पेन इस्तेमाल करें।
 

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मन किसी अनजान बात को लेकर विचलित हो सकता है। धैर्य और संयम आज आपके लिए सबसे बड़े हथियार साबित होंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अतिरिक्त काम की जिम्मेदारी मिल सकती है।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
 

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की कोशिश करें। अपनी व्यवसायिक योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें, अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य से आर्थिक लाभ मिलेगा।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।
 

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। किसी मित्र की आर्थिक मदद करेंगे। विद्यार्थी खेलकूद के क्षेत्र में कोई उपलब्धि प्राप्त करेंगे। व्यापार के संबंध में कोई लम्बी यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए सुखद और लाभदायक रहेगी।
उपाय- हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari kundlitv

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!