आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 May, 2024 08:01 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक होते हैं। इनके शरीर की बनावट सुंदर होती है। ये लोग स्वयं के रख-रखाव पर बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों को हमेशा बन-ठन कर और सज-संवर कर रहना पसंद होता है। ये लोग अपने पहनावे और पोशाक पर बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हास्य विनोद प्रिय होते हैं। इन लोगों के चेहरे पर एक चमक हमेशा बनी रहती है। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग हमेशा जिंदादिली से जीना चाहते हैं। किसी बात को लेकर बहुत लंबे समय तक पछतावा नहीं कर सकते। ये लोग नकारात्मक बातों को भूलकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हर सुंदर चीज की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को महंगी चीजें खरीदना पसंद होता है। ब्रांडेड चीजें खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। जिसके कारण अधिकतर इनकी आय और खर्चों के बीच में असंतुलन बना रहता है। इनकी नकद धन की स्थिति कमजोर रहती है। खर्चों की अधिकता के कारण अक्सर इनको अपना बजट संभालने में समस्या का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। व्यावसायिक स्तर पर इस वर्ष दिनचर्या ज्यादा व्यस्त रहेगी। कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेंगी। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। मई के महीने का समय हालांकि वैवाहिक जीवन के सुखों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जून के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। यात्राओं के योग बनते हैं। कुछ सरकारी लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं। जुलाई के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। लेकिन आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। अगस्त के महीने का समय मिला-जुला रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें और परिस्थितियों को सूझबूझ के साथ संभालने की कोशिश करें। सितंबर के महीने में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अक्टूबर के महीने का समय भावनाओं में उलझा रहेगा। नवंबर के महीने में व्यावसायिक और निजी दोनों पहलुओं के मध्य एक संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। दिसंबर के महीने का समय विदेशी काम के लिए अच्छा है। बेकार के वहम के कारण अपने रिश्तों को खराब होने से बचाने की कोशिश करें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा। फरवरी के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ने का भी विचार बना सकते हैं। मार्च के महीने में कोई शॉर्टकट अपना कर अपने काम को पूरा करना चाहेंगे। रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अपनी आकृतियों को अद्भुत आकार देने में सफल रहेंगे। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। वस्त्रों का दान न करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद ले। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। शनि चालीसा का पाठ करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!