April 2024 Gemini Horoscope: मिथुन राशि के लिए अप्रैल महीने का मासिक राशिफल

Edited By Updated: 14 Mar, 2024 12:49 PM

आज बात करेंगे मिथुन राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा ? केतु चौथे भाव में हैं और ये गोचर बढ़िया नहीं होता। चन्द्रमा सप्तम में हैं। मंगल और शनि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2024 Gemini Horoscope: आज बात करेंगे मिथुन राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा ? केतु चौथे भाव में हैं और ये गोचर बढ़िया नहीं होता। चन्द्रमा सप्तम में हैं। मंगल और शनि नाइन्थ हाउस में हैं। सूर्य और राहु शुभ गोचर में हैं। शुक्र का गोचर शुभ नहीं है। 13 अप्रैल को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा और राहु के साथ उनकी युति टूट जाएगी। ग्यारहवें भाव का सूर्य का गोचर बढ़िया होता है। महीने के अंत में सारे ग्रह आपके लिए बढ़िया फल करेंगे। 

Position of Karma and Income Place in the month of April अप्रैल महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: गुरु ग्यारहवें भाव में बैठे हैं। ये धन और आय का भाव है। निश्चित तौर पर आपको आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। मल्टीप्ल जॉब की ऑप्शन मिलने की सम्भावना है। आय के लिहाज से समय बहुत बढ़िया है। आय भाव का स्वामी मंगल है और 23 तक यहीं रहेंगे। लग्न से अच्छा नहीं लेकिन इस भाव से बढ़िया है। कर्म  और आय के लिहाज से समय बहुत बढ़िया है। जिनकी प्रमोशन पेंडिंग है। सूर्य ग्यारहवें भाव में उच्च के हो जाते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए भी समय बहुत बढ़िया है। 

Relationship status in the month of April अप्रैल महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव के स्वामी गुरु बनते हैं। रिश्तों में मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। इसको कोई भी पाप प्रभाव नहीं देख रहा है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके लिए भी समय बहुत बढ़िया है।  गुरु, शुक्र और बुध तीनों एकसाथ सातवीं दृष्टि से पंचम भाव को देख रहे हैं। पंचम भाव निश्चल प्रेम का भाव है। जो लोग सिंगल हैं उनके लिए भी समय बेहतर है। 

Health status in the month of April अप्रैल महीने में सेहत की स्थिति: सूर्य का गोचर आपको हेल्थ से जुड़े फायदे भी देगा। ये अपने से पंचम में चले जाएंगे। कोई बहुत ज्यादा दिक्कत वाला समय नहीं है। राहु देख रहे हैं तो गैस से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। ड्राइविंग करते समय ध्यान रखें। मां की सेहत का ध्यान रखें। 

Status of education in the month of April अप्रैल महीने में शिक्षा की स्थिति: बुध और गुरु ग्यारहवें भाव में। सीधी दृष्टि पंचम भाव में ये एजुकेशन का भाव है। पढ़ाई के लिए समय बहुत सही है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!