Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Apr, 2026 11:44 AM

महाराष्ट्र के नासिक की एक अदालत ने स्वयंभू बाबा अशोक खरात को उसके खिलाफ दर्ज यौन शोषण के एक मामले में 29 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
नासिक (प.स.): महाराष्ट्र के नासिक की एक अदालत ने स्वयंभू बाबा अशोक खरात को उसके खिलाफ दर्ज यौन शोषण के एक मामले में 29 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पूर्व मर्चैंट नेवी अधिकारी खरात को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उस पर कई महिलाओं का यौन शोषण करने और दैवीय शक्तियों तथा काले जादू के ज्ञान का दावा करके बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी करने का आरोप है।
इस मामले में खरात ने एक विवाहित महिला का यौन शोषण किया जो पारिवारिक समस्याओं के समाधान की तलाश में उसके पास आई थी। आरोपी ने महिला को कथित तौर पर कुछ पीने के लिए दिया और उसका यौन उत्पीड़न किया। खरात ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा।