Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Feb, 2024 06:43 AM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को अयोध्या पहुंचे जहां दोनों नेताओं ने नवनिर्मित श्रीराम मंदिर
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अयोध्या/ जालन्धर (प.स., धवन): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को अयोध्या पहुंचे जहां दोनों नेताओं ने नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में भगवान श्री रामलला के दर्शन किए। इस दौरान केजरीवाल व मान के साथ उनके पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे। मंदिर नगरी में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के इस दौरे से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनकी सरकार के मंत्रियों और विधानमंडल के दोनों सदनों के 325 से अधिक सदस्यों ने रविवार को मंदिर में दर्शन किए थे जिसमें समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य शामिल नहीं हुए थे।
‘आप’ नेता वी.आई.पी. मार्ग से राम जन्मभूमि पहुंचे, जहां राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। चंपत राय केजरीवाल और मान को राम मंदिर के गर्भगृह तक ले गए जहां दोनों मुख्यमंत्रियों ने दर्शन किए।
अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और भगवंत मान ने अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर और अपने परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ राम जन्मभूमि में श्री रामलला के दर्शन किए।