Edited By Niyati Bhandari, Updated: 04 May, 2022 11:00 AM

घर के हर हिस्से की तरह बाथरूम के लिए भी वास्तु शास्त्र में कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं। इसमें बाथरूम-टॉयलेट बनाने की सही दिशा के अलावा उनके इस्तेमाल और रख-रखाव से जुड़े कुछ नियम भी शामिल हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu rules to follow in your bathroom: घर के हर हिस्से की तरह बाथरूम के लिए भी वास्तु शास्त्र में कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं। इसमें बाथरूम-टॉयलेट बनाने की सही दिशा के अलावा उनके इस्तेमाल और रख-रखाव से जुड़े कुछ नियम भी शामिल हैं। यदि बाथरूम को लेकर इन नियमों की अनदेखी की जाए तो यह आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ती हैं और खासा नुक्सान कराती हैं।
बाथरूम के इस्तेमाल के दौरान की गई कुछ गलतियां धन हानि का कारण बनती हैं। जैसे नहाने के बाद बाथरूम को गंदा छोड़ना आपको कंगाल कर सकता है। बाथरूम की गंदगी और उसकी गलत स्थिति राहू-केतु ग्रहों को अशुभ फल देने पर मजबूर करती है इसलिए बाथरूम को कभी गंदा न छोड़ें। इसके अलावा बाथरूम में गीले कपड़े भी न छोड़ें।
नलों से पानी टपकना बड़ा वास्तु दोष पैदा करता है। इसके अलावा पानी की बर्बादी परिवार के धन और सम्मान की हानि कराती है। लिहाजा घर में किसी भी नल के लीक होने पर उसे तुरंत ठीक कराएं, वरना बड़ा खमियाजा भुगतना पड़ सकता है।
बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी न रखें, नहाने के बाद उसे पानी से अवश्य भरें। ऐसा करने से घर में धन का प्रवाह बना रहता है।
बाल धोने के दौरान कुछ बाल टूट कर गिर जाते हैं। इन्हें साफ करते रहें।
नहाने से पहले गंदे कपड़े धोएं, नहाने के बाद गंदे कपड़े धोने से आर्थिक नुकसान होता है।