Ayodhya Ram mandir: राम लला के दर्शन करने पहुंचा 6 साल का धावक और देसी ‘टार्जन’

Edited By Updated: 09 Jan, 2025 08:38 AM

ayodhya ram mandir

अयोध्या (उ.प्र.) (प.स.): राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ से पूर्व पंजाब से 1000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर 6 वर्षीय धावक यहां पहुंचा। वहीं अपनी अनूठी जीवनशैली के लिए देसी ‘टार्जन’ नाम से विख्यात व्यक्ति भी दर्शन की अभिलाषा से...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (उ.प्र.) (प.स.): राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ से पूर्व पंजाब से 1000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर 6 वर्षीय धावक यहां पहुंचा। वहीं अपनी अनूठी जीवनशैली के लिए देसी ‘टार्जन’ नाम से विख्यात व्यक्ति भी दर्शन की अभिलाषा से यहां पहुंचा है। 

राम मंदिर न्यास के मीडिया सैंटर द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति के मुताबिक 6 वर्षीय लड़का मोहब्बत पंजाब के फाजिल्का जिले में किलियांवाली गांव से अयोध्या के लिए निकला और दौड़ लगाकर अयोध्या पहुंचने में उसे एक महीना और 23 दिन लगे। इस पूरी यात्रा के दौरान, ‘यू.के.जी.’ के इस छात्र ने राम मंदिर आने के अपने सपने को पूरा करने के लिए 1000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। उसके अभिभावक, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के निरंतर सम्पर्क में रहे जिससे उसका सुरक्षित सफर सुनिश्चित हो सके।

वहीं, देसी ‘टार्जन’ के तौर पर मशहूर संजय सिंह एक अन्य असाधारण आगंतुक हैं जिन्हें उनकी एक अलग जीवनशैली के लिए जाना जाता है। हरियाणा के पलवल के रहने वाले संजय सिंह अनाज से परहेज करते हैं और गाय के दूध पर जीवित हैं। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!