2 अक्तूबर को शुरू होगा ‘बंदी सिंह रिहाई मार्च’ : ज्ञानी हरप्रीत सिंह

Edited By Updated: 30 Sep, 2026 12:53 PM

bandi singh rehai march 2026

शिरोमणि अकाली दल ‘पुनर सुरजीत’ के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सभी मानवाधिकार संगठनों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और सिख संगत से अपील की है कि वे ‘बंदी सिंह रिहाई मार्च’ में शामिल हों और उन सिंहों की रिहाई के लिए आवाज उठाएं

चंडीगढ़ (अर्चना): शिरोमणि अकाली दल ‘पुनर सुरजीत’ के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सभी मानवाधिकार संगठनों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और सिख संगत से अपील की है कि वे ‘बंदी सिंह रिहाई मार्च’ में शामिल हों और उन सिंहों की रिहाई के लिए आवाज उठाएं जिन्होंने अपनी सजा की तय अवधि से दोगुनी सजा काट ली है, ताकि सरकारें उनकी मांगों को सुनने के लिए मजबूर हों। 

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए यह मार्च ‘कौमी इंसाफ मोर्चा’ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह मार्च 2 अक्तूबर को फतेहगढ़ साहिब से शुरू होगा और 3 अक्तूबर को तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो पर समाप्त होगा। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि इस मार्च का मकसद बंदी सिंहों की रिहाई के मुद्दे को आम जनता के सामने लाना है और तख्त साहिब पहुंचने पर इन सिंहों की रिहाई के लिए गुरु साहिब के समक्ष अरदास करना है। उन्होंने कहा कि सरकारों का रवैया बहुत सख्त हो गया है। इसलिए, सभी पंजाबियों को बड़ी संख्या में इस मार्च में शामिल होना चाहिए। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!