आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 29 May, 2022 09:27 AM

birthday predictions for today

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 29 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चंद्र देव हैं।मूलांक 2 वाले जातक बहुत भावुक अथवा कोमल हृदय के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 29 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चंद्र देव हैं।मूलांक 2 वाले जातक बहुत भावुक अथवा कोमल हृदय के होते हैं। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी अपनापन स्थापित कर लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक कभी किसी को नुकसान पहुंचाने के बारे में नहीं सोचते। ये लोग दूसरे लोगों से बहुत जल्दी दिल से जुड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले लोगों को दूसरों के दुख से भी दुख होता है। छोटी छोटी बातें भी बुरी लग जाती है। ये लोग बहुत संवेदनशील होते हैं। परिवार में मां के साथ इनका जुड़ाव अधिक होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत अच्छी होती है। इन्हें एक अच्छे कवि के रूप में उभरते हुए देखा जाता है। मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्रता शक्ति अच्छी होने के कारण उनकी शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन लोगों की रचना और कला भी उत्तम होती है। इन लोगों को एक अच्छे रचनाकार, साहित्यकार, कवि इत्यादि के रूप में उभरते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक परिस्थितियों से जल्दी से नहीं घबराते। ये लोग हर परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढालने की क्षमता रखते हैं। ये लोग दिल से बिल्कुल साफ और छल कपट से दूर रहने वाले होते हैं अतः इन लोगों को दूसरों की धोखेबाजी व झूठे दिखावे से बहुत आहत पहुंचती है।

PunjabKesari 29th May 2022, birthday predictions for today,

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अकस्मात कुछ घटनाओं के लिए आपको तैयार रहना होगा। कारोबार के नजरिए से कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझ कर लें। मई के महीने के शेष दिनों में अपने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें। बेकार की लड़ाई झगड़े में ना उलझे। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अधिक ऊर्जावान और जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। जुलाई के महीने में भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला ना लें। अगस्त के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। मेधावी मिलने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी भी प्रकार के वहम या लालच में आकर कोई गलत काम ना करें। अक्टूबर के महीने में नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। नवम्बर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। घर की और निजी जरूरतों पर खर्चे अधिक होंगे। दिसंबर के महीने में यात्राओं के कारण परिवार से दूरी बनी रहेगी। मन थोड़ा परेशान हो सकता है। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में लेखन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपनी कल्पनाओं को आकार दे पाएंगे। फरवरी के महीने में जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। मार्च के महीने में संतान को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। सेहत का भी ख्याल रखें। पैरों में दर्द की परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अप्रैल के महीने में कामकाज की भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी।

PunjabKesari 29th May 2022, birthday predictions for today,

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।
पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।
कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें।
यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।
चांदी के पात्र में जल पिएं।
कोई लोहे की जंग लगी हुई वस्तु घर में न रखें।
परनिंदा से परहेज करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari 29th May 2022, birthday predictions for today,

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!