Chaiti Chhath Puja Samagri List : चैती छठ पूजा में करें इन चीजों का इस्तेमाल, घर में आएगी खुशियों की बहार

Edited By Updated: 26 Mar, 2025 06:30 AM

chaiti chhath puja samagri list

Chaiti Chhath Puja: शास्त्र अनुसार सूर्य प्रत्यक्ष देवता हैं। पृथ्वी पर यही जीवन का मूल स्रोत हैं। प्राचीन काल से ही कई धर्मों में सूर्य को वंदनीय माना गया है। सूर्य के प्रताप के गुणों से धर्म ग्रंथ भरे पड़े हैं। आरोग्यकारक शरीर को प्राप्त करने हेतु...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chaiti Chhath Puja: शास्त्र अनुसार सूर्य प्रत्यक्ष देवता हैं। पृथ्वी पर यही जीवन का मूल स्रोत हैं। प्राचीन काल से ही कई धर्मों में सूर्य को वंदनीय माना गया है। सूर्य के प्रताप के गुणों से धर्म ग्रंथ भरे पड़े हैं। आरोग्यकारक शरीर को प्राप्त करने हेतु व शरीर को निरोग रखने हेतु चैती छठ पर सूर्यदेव के पूजन का विधान शास्त्रों में अंकित है। चैती छठ पूजन से मानसिक शांति मिलती है, बुद्धि का विकास होता है, स्मरण शक्ति बढ़ती है। शास्त्रानुसार चैती छठ की पूजा बहुत प्रभावकारी है। इसमें जप, होम, दान आदि करने से अनन्त गुना फल प्राप्त होता है। चैती छठ व्रत के प्रभाव से जीवन में सकारात्मकता और खुशियों का प्रवेश होता है।

Chaiti Chhath Puja Samagri List
Chaiti Chhath Puja 2025 : 1 अप्रैल 2025 से चैती छठ पूजा आरंभ होने जा रही है। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में पहले दिन नहाय खाय की परंपरा निभाई जाती है। चैती छठ व्रत में कठिन नियमों का पालन किया जाता है। उगते तथा डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस पूजा में कुछ चीजों का इस्तेमाल आवश्यक रूप से किया जाता है। इस सामग्री के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए जानते हैं छठ पूजा में आवश्यक सामग्री की सूची-

Chaiti Chhath Puja Samagri List
Chaiti Chhath Puja 2025 Samagri List चैती छठ पूजा में करें इन चीजों का इस्तेमाल: बांस की टोकरी और सूप, ठेकुआ, गाय का दूध, खजूर, चना, नारियल, केला, मूली, मुख्य रुप से गन्ना अन्य फल जैसे सेब, अनार, संतरा, बेल, शरीफा और नींबू, लाल-पीला वस्त्र, मिट्टी का दीपक, गंगा जल और जल से भरा कांसे या तांबे का लोटा।

Chaiti Chhath Puja Samagri List

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!